1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बार तो प्रैंक करने वालों के साथ ही खेला हो गया, Video देखकर आपको आने लगेगी हंसी

इस बार तो प्रैंक करने वालों के साथ ही खेला हो गया, Video देखकर आपको आने लगेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 01:55 pm IST

रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ लोगों ने एक प्रैंक वीडियो शूट करने के बारे में सोचा और फिर उसे शूट भी किया। मगर इस दौरान उनके साथ जो हुआ, उसे वो जिंदगी भर याद रखेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
प्रैंक वीडियो बनाना पड़ गया भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल कई लोग प्रैंक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। जो प्रैंक सबसे ज्यादा मजेदार होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। जिन लोगों को प्रैंक वीडियो के बारे में नहीं पता, पहले उन्हें इसकी जानकारी दे देते हैं। दरअल प्रैंक वीडियो में एक तरह का मजाक किया जाता है। अनजान लोगों के बीच जानकर उनके साथ या फिर अपने ही साथी के साथ एक मजाक किया जाता है। और इस पर वहां के लोगों का रिएक्शन रिकॉर्ड किया जाता है। इसके बाद आखिर में बता दिया जाता है कि यह एक प्रैंक था और उन्हें छुपा हुआ कैमरा भी दिखा देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक प्रैंक वीडियो ही वायरल हो रहा है मगर यह सबसे अलग है।

प्रैंक करना पड़ गया इन्हें भारी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे सांईथिया जंक्शन के बार रिकॉर्ड किया गया है। दो लोग अपने चेहरे को ढकते हुए बाइक पर आते हैं और वहां खड़े अपने ही साथी के चेहरे पर रूमाल डालकर उसे बेहोश करने की एक्टिंग करते हैं। उनका साथी बेहोश होने की एक्टिंग करते हुए नीचे गिर जाता है मगर इसके तुरंत बाद वो होता है जिसकी उम्मीद उन्हें भी नहीं थी। एक शख्स डंडा लेकर वहां पहुंचता है और उनकी बाइक पर डंडा मारता है। इसके बाद उन्हें रोकता है और फिर से बाइक पर डंडा मारने लगता है। खुद को बचाने के लिए उन्हें बताना पड़ता है कि यह एक प्रैंक था और तब जाकर वह आदमी रुकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई का लास्ट प्रैंक वीडियो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अब जिंदगी में दोबारा कभी प्रैंक नहीं करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- आगे से ऐसा नहीं करेगा अब प्रैंक। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कैसा प्रैंक था।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी को जल्दबाजी के चक्कर में भुगतना पड़ा नतीजा, एक बार आप भी देख लीजिए वायरल Video

Video बनाने के चक्कर में फूड ब्लॉगर की हो गई बेइज्जती, दुकानदार ने अपनी दुकान से भगाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।