1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video बनाने के चक्कर में फूड ब्लॉगर की हो गई बेइज्जती, दुकानदार ने अपनी दुकान से भगाया

Video बनाने के चक्कर में फूड ब्लॉगर की हो गई बेइज्जती, दुकानदार ने अपनी दुकान से भगाया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 12:01 pm IST

एक फूड ब्लॉगर वीडियो बनाने के लिए एक दुकान पर पहुंचा था मगर दुकानदार ने उसका कैमरा देख लिया और फिर उसे अपनी दुकान से सामान दिए बिना ही भगा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल फूड ब्लॉगर बनाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। अलग-अलग जगहों पर मशहूर दुकानों के आस-पास कोई न कोई फूड ब्लॉगर देखने को मिल ही जाएगा। इतना ही नहीं आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 वीडियो देखेंगे तो उसमें से 2-3 वीडियो आपको फूड ब्लॉगिंग के मिल ही जाएंगे। मगर कभी-कभी इन फूड ब्लॉगर को देखकर दुकान वाले भड़क जाते हैं और उन्हें वहां भगा देते हैं। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि फूड ब्लॉगर के साथ दुकान वाले ने क्या किया।

फूड ब्लॉगर को दुकानदार ने भगाया

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स दुकान पर जाकर दुकानदार से एक प्लेट स्प्रिंग रोल की कीमत पूछता है। दुकानदार बताता है कि 60 रुपये है जिसके बाद वह शख्स उसे 60 रुपये देकर स्प्रिंग रोल का इंतजार करता है। कुछ देर बाद दुकानदार उसे बुलाकर 60 रुपये वापस दे देता है और कहता है कि, '4-5 दुकान आगे ठेला लगा रहा है, वहां जाकर खा लेना।' फूड ब्लॉगर कारण पूछता है तो दुकानदार कहता है, 'मैंने देख लिया है ये जो तू कैमरा लगाकर आया है। तेरी हरकतें मुझे पता है। अभी यहां से ले जाएगा कि बहुत बढ़िया है और वहां जाकर कहेगा कि तेल टपक रहा है, चटनी ऐसी है। 36 बुराई करेगा, तुम लोगों से दूर रहता हूं। मेरे अपने कस्टमर ठीक हैं, मुझे नहीं चाहिए तुम्हारे जैसे फूड ब्लॉगर।' इसके बाद वो दुकान में काम करने वाले से उसे भगाने के लिए कहता है जिसके बाद फूड ब्लॉगर खुद चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- फूड ब्लॉगर नाम के कीड़ा से देश परेशान है। दूसरे यूजर ने लिखा- बैंड बजा दी इसकी तो, सही किया भाई ने। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया, बिना परमिशन के क्यों वीडियो बना रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- फूड ब्लॉगर कहीं भी घुस जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब बेइज्जती है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में एक बार फिर हुई लड़ाई, Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

स्कूटी चलाती बच्ची का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।