सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप जिस दिन सोशल मीडिया पर जाएंगे, वहां आपको कोई न कोई वीडियो वायरल होता हुआ मिल ही जाएगा। और उन सभी वीडियो में से एक या दो वीडियो मेट्रो के निकल ही जाएंगे। कहने का मतलब यह है कि हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर मेट्रो के वीडियो वायरल होते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान होंगे और लोगों के कमेंट पढ़ने के बाद आपको हंसी आएगी।
Related Stories
मेट्रो में हुई लड़ाई
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी गेट के पास खड़ा है। उसके सामने खड़ा आदमी अपनी चप्पल निकालता है और सामने खड़े आदमी के गाल पर जड़ देता है। इसके बाद वो भी गुस्से में आ जाता है और चप्पल मारने वाले के गाल पर एक जोर का थप्पड़ मारकर उसे नीचे गिरा देता है। इसके बाद वो वहां से हट जाता है। वीडियो को देखकर यह समझ में आता है कि गेट के पास खड़ा आदमी लड़ाई करना नहीं चाहता था और सामने वाले से चप्पल का बदला लेने के बाद वो खुद उससे दूर भागने लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viral_flirting नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- पीछे बैठा आदमी पक्का इसका आनंद ले रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई चप्पल वाला शॉट जबरदस्त था। तीसरे यूजर ने लिखा- उसने चप्पल पड़ने तक इंतजार क्यों किया। चौथे यूजर ने लिखा- क्या स्वागत किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तब भी न्यूयॉर्क मेट्रो से तो अच्छा ही है।
ये भी पढ़ें-
स्कूटी चलाती बच्ची का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन
इधर कुआं उधर खाई! लड़के के साथ अचानक जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप, Video हुआ वायरल