1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर दिखा लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, जबरदस्त लड़ाई का Video हुआ वायरल

सड़क पर दिखा लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, जबरदस्त लड़ाई का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 06:37 pm IST

एक स्कूल की दो लड़कियों के बीच बहुत बुरी लड़ाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पर लड़ती लड़कियों का वीडियो देखकर लोग कमेंट करने लगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर लड़ाई करती नजर आईं लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन कितने और कैसे वीडियो वायरल होते हैं। किसी दिन जुगाड़ का जबरदस्त वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी किसी वीडियो में खतरनाक स्टंट नजर आता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से एक वीडियो लड़ाई से भी जुड़ा हुआ होता है। अभी वैसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

लड़कियों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो लड़कियां सड़क पर बुरी तरह से लड़ाई कर रही हैं। वहीं कुछ अन्य लड़कियां भी खड़ी हैं जो उन्हें हटाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाया। लड़ाई करने वाली दोनों लड़कियां एक दूसरे के बालों को बुरी तरह से खींच रही है और लड़ाई कर रही हैं। दोनों लड़ाई करते-करते सड़क पर नीचे गिर जाती हैं मगर लड़ाई को बंद नहीं करती। दोनों के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हो रहा है, उसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सड़क पर लड़कियों के दो ग्रुप में क्लेश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैटर करवाचौथ को लेकर तो नहीं था न। दूसरे यूजर ने लिखा- हाथ फंस गए हैं बालों में लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- किसके BF को किसने चुराया। चौथे यूजर ने लिखा- छोरियां छोरों से कम है क्या। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये लड़कियां बाल पकड़कर ही क्यों लड़ती हैं?

ये भी पढ़ें-

Video: इस लड़की का अंदाजा काफी निराला है, पंखे की सफाई का तरीका देख हिल जाएगा आपका दिमाग

जुबान पे नाम तेरा! शख्स ने ऐसी जगह बनवाया टैटू जिसे देख आप हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।