1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुबान पे नाम तेरा! शख्स ने ऐसी जगह बनवाया टैटू जिसे देख आप हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

जुबान पे नाम तेरा! शख्स ने ऐसी जगह बनवाया टैटू जिसे देख आप हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 04:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अनोखी है। यहां कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अप्लोड करते रहते हैं। और उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो जो सबसे अनोखे होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपने कई वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने प्यार को जताने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड या फिर पत्नी के नाम का टैटू बनवाया है। मगर उसने वो टैटू हाथ या फिर छाती पर नहीं बल्कि अपनी जीभ पर बनवाया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स ने अपनी जीभ पर निकिता नाम की लड़की का टैटू बनवाया है और यही कारण है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप शायद ही किसी ऐसे इंसान से मिले होंगे जिसने अपनी जीभ पर किसी के नाम का टैटू बनवाया हो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जिस वायरल वीडियो को देखा उसे एक्स पर @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हद है पागलपन की, जीभ पर अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिखवा लिया। अब सोचो अगर निकिता ने धोखा दे दिया तो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जुबान पे नाम तेरा। दूसरे यूजर ने लिखा- अब ऐसे लोगों को क्या बोलूं? तीसरे यूजर ने लिखा- बुरा होगा इसके साथ। चौथे यूजर ने लिखा- यह देखकर ही पता चल रहा है कि बेवकूफी और जाहिलपने की कोई लिमिट नहीं होती। एक अन्य यूजर ने लिखा- शास्त्रों में इसे ही पागलपन की पराकाष्ठा माना गया है।

ये भी पढ़ें-

शांत रहो तुम डेड बॉडी हो! आंटी जी की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, Video हो रहा है वायरल

सिंगापुर एयरपोर्ट पर लगे स्लाइडर का Video शेयर कर महिंद्रा ने दी जीवन की सबसे बड़ी सीख, गांठ बांध कर रख लें इस बात को

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।