1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उम्र से बड़े संस्कार! महादेव की भक्ति में लीन दिखीं क्यूट सिस्टर्स, मां ने सिखाया पूजा करना

उम्र से बड़े संस्कार! महादेव की भक्ति में लीन दिखीं क्यूट सिस्टर्स, मां ने सिखाया पूजा करना

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 21, 2024 12:24 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 12:24 pm IST

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो क्यूट सी बहनें भगवान शिव की पूजा करती दिखाई दे रही हैं।

भगवान शिव की पूजा करती बच्चियां- India TV Hindi
भगवान शिव की पूजा करती बच्चियां Image Source : SOCIAL MEDIA

भगवान सबके हैं। उनकी पूजा हर एक इंसान करता है। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों ना हो। सभी लोग अपने आराध्य की पूजा करते हैं। भक्ति भाव से लोगों में उदारता और नेक भावनाएं आती है। पूजा-पाठ से हम संस्कारी भी बनते हैं। कुछ ऐसे ही संस्कार अपने बच्चों को सिखाते हुए एक मां का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो छोटी बच्चियां भगवान शिव की पूजा करती नजर आ रही हैं। साथ में उनकी मां उन्हें पूजा कैसे की जाती है, इसकी सीख दे रही है। पूजा के दौरान इन छोटी प्यारी बच्चियों की मासूम हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया।

महादेव की पूजा करती क्यूट सिस्टर्स का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में दो छोटी बच्चियां घर में बने मंदिर में शिवजी की पूजा कर रही हैं। इस दौरान इन बच्चियों की मां बड़ी बहन से भगवान और उनकी सवारियों के बारे में पूछती है। जिसका जवाब वह बच्चि बिल्कुल सही-सही देती है। इससे यह पता चलता है कि इन बच्चियों की मां ने उन्हें हर एक संस्कार दिए हैं। सभी आधुनिक चीजों पर ही नहीं बल्कि अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहने की सीख दी है। साथ हीबड़ी बहन अपनी छोटी बहन को पूजा-पाठ से जुड़ी सावधानियों पर प्यारी और समझदारी से भरी बातें बता रही है। जिसके बाद दोनों बहनें मुस्कराते हुए भगवान को स्नान करवाती है। फिर वे बहुत प्यार से उन्हें एक कपड़े से पोंछती हैं। फिर भगवान शिव को सजाती हैं। इसके बाद वे उन पर जल चढ़ाती हैं। फिर आरती करती हैं और घंटी बजाते हुए पूजा करती हैं। 

बच्चियों को पूजा करते देख लोगों का दिल हुआ खुश

पूजा करने बाद दोनों बहने कमरे से बाहर जाते समय सभी भगवान से काफी मासूमियत के साथ विदा लेती हैं और उन्हें बाय बोलती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोनी सिस्टर्ज नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में सिस्टर्स टेल एपीसोड-8 लिखा हुआ है। इस वायरल वीडियो को अब तक करीब 6 लाख 28 हजार से लोगों ने लाइक किया है। वहीं 2 लाख 70 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई यूजर ने बच्चियों की मां की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी मां ने इन्हें जो संस्कार दिए हैं, वे बिल्कुल काबिले तारीफ हैं। वहीं, कई अन्य लोगों ने लिखा - इस पूजा को महादेव जरूर देखने आए होंगे। कुछ लोगों ने लिखा - यही सनातन दर्म की खूबसूरती है।

ये भी पढ़ें:

इस घर की सुरक्षा के सामने Z+ की सिक्योरिटी भी फेल, DJ लाइट्स की तरह चारों तरफ लगा रखे हैं CCTV कैमरे

बार-बार भागकर चली जाती थी आशिक के पास, आखिरकार करवा चौथ वाले दिन प्रेमी की हो ही गई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।