1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: इस लड़की का अंदाज काफी निराला है, पंखे की सफाई का तरीका देख हिल जाएगा आपका दिमाग

Video: इस लड़की का अंदाज काफी निराला है, पंखे की सफाई का तरीका देख हिल जाएगा आपका दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2024 05:33 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 11:05 pm IST

एक लड़की का पंखा साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जैसे ही उस वीडियो को देखेंगे आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
इस तरह पंखा साफ करते किसी को देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी कुछ ही दिनों में दीपावली का त्योहार आ जाएगा। उससे पहले सोशल मीडिया पर सफाई से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो वायरल होने लगे हैं। कभी पुराने वीडियो वायरल होते हैं तो कभी नए वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी कुछ न कुछ तो ऐसे वीडियो देखे ही होंगे जो सफाई से जुड़े हुए होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो आपको देखना चाहिए। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

पंखे की ऐसी सफाई कौन करता है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पंखे की सफाई कर रही है। अब आपने कभी पंखे की सफाई की होगी तो गिले कपड़े से पंखे को साफ किया होगा। उसके ब्लेड्स को निकालकर पानी से धोया होगा। मगर वीडियो में नजर आने वाली लड़की पूरे पंखे को ही एक साथ धोती हुई नजर आ रही है। मोटर और ब्लेड्स को साथ में ही लड़की पानी से धो रही है। उसने इस बात के बारे में भी नहीं सोचा कि मोटर में पानी जा सकता है और पंखा खराब हो जाएगा। अभी उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @saharawat00 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीपावली पर ऐसी ही चमकदार सफाई करवाने के लिए दीदी से संपर्क करें, इनकी कोई दूसरी शाखा नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दीदी तो बहुत मेहनत कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़ा निराला अंदाज है सफाई का। तीसर यूजर ने लिखा- ये काफी पढ़ी लिखी होनहार इंजीनियरिंग की हुई सी लगती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत माइंड है दीदी में।

ये भी पढ़ें-

जुबान पे नाम तेरा! शख्स ने ऐसी जगह बनवाया टैटू जिसे देख आप हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

शांत रहो तुम डेड बॉडी हो! आंटी जी की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।