1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जा-जा बाप को फोन कर! मुंबई लोकल में दो महिलाओं के बीच हुआ क्लेश, Video हो रहा है वायरल

जा-जा बाप को फोन कर! मुंबई लोकल में दो महिलाओं के बीच हुआ क्लेश, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 12:56 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 12:56 pm IST

मुंबई लोकल में सफर करते समय दो महिलाओं के बीच में बहस हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीट को लेकर यह बहस हुई है।

Screen Grab- India TV Hindi
मुंबई लोकल में दो महिलाओं के बीच हुआ क्लेश Image Source : SOCIAL MEDIA

सफर हर किसी की जिंदगी का हिस्सा होता है। हर रोज इंसान कहीं न कहीं सफर तो करता ही है। कोई घर से ऑफिस का सफर करता है तो कोई घर से कॉलेज का सफर करता है। कुछ लोगों को घूमने का शौक होता है तो वो अलग-अलग जगहों पर सफर करते हैं। इस दौरान कई अच्छी यादें भी बनती हैं तो कुछ यादें बुरी भी बनती हैं। बुरी यादों में से एक याद लड़ाई से जुड़ी हुई होती है। कई बार सफर के दौरान लड़ाई भी हो जाती है। वैसे लड़ाई से याद आया, अभी सोशल मीडिया पर लड़ाई का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीट को लेकर यह लड़ाई हुई है।

महिलाओं के बीच हुआ क्लेश

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे मुंबई लोकल का बताया जा रहा है जहां दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर लड़ाई हो गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला सीट पर बैठकर किसी को फोन मिला रही हैं तो वहीं दूसरी महिला उसके सामने खड़ी है और कह रही है, 'जा-जा बाप को फोन कर, बुला तेरे बाप को।' इसके बाद वो गेट की तरफ देखते हुए किसी से कहती है, पुलिस को बुला, ये औरत सब पर चिल्ला रही है। इस दौरान दो अन्य महिलाएं उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रही हैं। वीडियो के आखिर में नजर आता है कि सीट पर बैठी महिला उठकर गेट की तरफ जाती है और पुलिस को बुलाने लगती है। वायरल वीडियो में इतना ही नजर आया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- लो हो गया ट्रेन में हंगामा, ये कहीं नहीं रुकने वाली। दूसरे यूजर ने लिखा- फिर कुछ लड़के क्लेश के चक्कर में 2 स्टेशन आगे चले गए होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- सब जगह सीट की ही लड़ाई है भाईसाहब। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज के समय में इंडिया में ट्रेन के अंदर लड़ाई नॉर्मल है।

ये भी पढ़ें-

चैन छीनकर भागने की तैयारी में था चोर, तभी बस ड्राइवर ने दिखाया अपना कमाल, देखें Video

बुढ़ापे में अंकल-आंटी को हुआ रील बनाने का शौक, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।