1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेरनियों से अकेले लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गया जिराफ, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शेरनियों से अकेले लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गया जिराफ, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 14, 2024 01:48 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 01:48 pm IST

जंगल और जानवरों से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिराफ पर शेरनियों के झुंड ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।

शेरनियों के बीच फंसा जिराफ- India TV Hindi
शेरनियों के बीच फंसा जिराफ Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल की बेरहम दुनिया में सिर्फ वहीं टिक सकता है जो ताकतवर है। इस बात को साबित करता जंगल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक अकेला जिराफ कई शेरनियों के बीच फंस जाता है, जब शेरनियां उस पर हमला करती हैं तो वह हार मानने के बजाय लड़ने लगता है और अपनी अंतिम सांस तक लड़ता है। आखिरकार एक बार फिर से जंगल का नियम सत्य साबित होता है और जराफ अपनी इस जंग के साथ-साथ अपनी जिंदगी की लड़ाई भी हार जाता है। 

Youtube पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के चैनल ने शेयर किया है। वीडियो के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, "दिख रहा नजारा अफ्रीका के बोत्सवाना में स्थित चोबे नेशनल पार्क का है, जिसे एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था। घंटों तक इस एक जिराफ का पीछा करने के बाद, दूसरा जिराफ थक गया था। लेकिन उसे देखकर शेर उस पर चढ़कर उसे नीचे लाने की कोशिश करते हैं और अंत में सफल हो जाते है। जिसकी वजह जिराफ की थकावट होती है। इस वीडियो को क्रिस गोंसाल्वेस नाम के ट्रेव्लर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया था। 

शेरनियों ने किया जिराफ का शिकार

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अकेला जिराफ शेरनियों और उनके बच्चों के बीच खड़ा है। जिराफ के आसपास एक-दो नहीं बल्कि छोटे-बड़े कुल मिलाकर 10-12 शेर मंडरा रहे हैं। वैसे पहले इस वीडियो को देख इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा पाएगा कि अगले पल इस वीडियो में क्या होगा? लेकिन अगले ही पल आराम से बैठी शेरनियां इकलौते जिराफ पर हमला कर देती हैं और उसे मार डालती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारी-बारी से 3 शेरनियां जिराफ की पीठ पर चढ़कर उसका शिकार करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जिराफ खुद को बचाने के लिए उनसे लड़ते दिख रहा है। कई बार जिराफ खुद को बचाते हुए शेरनियों को अपनी पीठ से नीचे गिरा देता है। इसके अलावा जिराफ आसपास मंडरा रहे शेरों को भी पैरों से मारकर उन्हें दूर हटा देता है। लेकिन आखिर कब तक जिराफ खुद को बचा पाता। अगले 1 मिनट में शेरनियां उस जिराफ को ढेर कर देती हैं। जिराफ के जमीन पर गिरते ही अन्य शेर उस पर टूट पड़ते हैं और उसे अपना शिकार बना लेते हैं।

ये भी पढ़ें:

मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में भी भेदभाव, VIP लोगों के दर्शन के लिए आम लोगों के साथ हुआ जानवरों जैसा सुलूक

"हद बेवकूफी है यार", रील के लिए लड़का बाइक से खींचने लगा रेलगाड़ी, Video देख भड़के लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।