1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुढ़ापे में अंकल-आंटी को हुआ रील बनाने का शौक, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बुढ़ापे में अंकल-आंटी को हुआ रील बनाने का शौक, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 11:00 am IST,  Updated : Oct 16, 2024 11:47 am IST

एक रील अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अंकल और आंटी बॉलीवुड गाने पर अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोग देख रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
अंकल आंटी ने छत पर बनाई रील जो हो रही है वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया हर घर तक पहुंच गया है। हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन है और जिसके पास स्मार्ट फोन है, वो सोशल मीडिया से खुद को दूर रख ही नहीं सकता है। कुछ गिने-चुने लोग ऐसे होंगे जिन्हें स्मार्ट फोन अच्छे से चलाने आता है और फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर हैं। वरना अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाएंगे। कुछ लोग सोशल मीडिया पर रील देखते हैं तो वहीं कुछ लोग रील बनाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। अभी एक ऐसी ही रील वायरल हो रही है।

अंकल आंटी की रील हुई वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील एक अंकल और आंटी ने अपने घर की छत पर बनाया है। अंकल हीरो तो वहीं आंटी हिरोइन का किरदार निभा रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों 'भूल गया सब कुछ' गाने पर एक्ट कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों काफी अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं। उनकी यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसे काफी लोग देख रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'ये दोनों अपनी पेंशन बंद करवा के रहेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग भी हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

ऑटो में आया और घर के बाहर से पालतू बिल्ली को उठाकर ले गया, Video वायरल

शराब के नशे में धुत आदमी पर चढ़ गया अजगर, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।