1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप को देखकर तो शक्तिशाली बाघ भी डर गया, यकीन नहीं है तो फिर देख लीजिए Viral Video

सांप को देखकर तो शक्तिशाली बाघ भी डर गया, यकीन नहीं है तो फिर देख लीजिए Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2024 08:56 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 08:56 pm IST

जंगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि वीडियो में कुछ ऐसा नजर आएगा जो आपने सोचा नहीं होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
सांप देखकर बाघ को भी लगने लगा डर Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में अनगिनत जानवर और जीव हैं। कुछ बहुत प्यारे होते हैं जिन्हें लोग अपने घर में पालतू बनाकर भी रखते हैं तो वहीं कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि उनका नाम सुनकर ही काफी लोगों के होश उड़ जाते हैं। अब सोचिए अगर एक खतरनाक जानवर दूसरे खतरनाक जीव के सामने आए तो फिर क्या होगा? कई बार दोनों के बीच में जबरदस्त युद्ध होता है तो कई बार कुछ ऐसा नजर आता है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती है। अभी सोशल मीडिया पर सांप और बाघ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बाघ जंगल के रास्ते से होकर गुजर रहा है और तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ती है जो उसके रास्ते में जाता हुआ नजर आता है। सांप को देखने के बाद बाघ वहीं पर रुक जाता है। इसके बाद दिखता है कि सांप अपने रास्ते में जा रहा है और अचानक अपने फन बाघ की तरफ मोड़ता है। सांप को इस तरह देख बाघ डर जाता है और वह वहां से पीछे की तरफ हटने लगता है। इसे एक शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड किया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो कब और किस जंगल का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यहां तक ​​कि शक्तिशाली बाघ भी जानता है कि किंग कोबरा से नहीं उलझना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब जंगल का राजा कौन? दूसरे यूजर ने लिखा- टाइगर के पास इंश्योरेंस नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- टाइगर को अच्छे से पता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की से कम्पटीशन जीतने के लिए लड़के ने लगाया गजब का दिमाग, Video भी हो रहा है वायरल

नहीं देखा होगा ऐसा इस्तीफा, जाते-जाते शख्स ने कंपनी के सामने रख दी हैरान कर देने वाली शर्त; तस्वीर हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।