1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं देखा होगा ऐसा इस्तीफा, जाते-जाते शख्स ने कंपनी के सामने रख दी हैरान कर देने वाली शर्त; तस्वीर हुई वायरल

नहीं देखा होगा ऐसा इस्तीफा, जाते-जाते शख्स ने कंपनी के सामने रख दी हैरान कर देने वाली शर्त; तस्वीर हुई वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 07:56 pm IST

एक शख्स ने अपनी कंपनी में इस्तीफा दे दिया मगर उसने रजिग्नेशन लेटर में ऐसी अनोखी शर्त रखी जो आपने पहले नहीं देखा या फिर सुना होगा। अब सोशल मीडिया पर रजिग्नेशन लेटर की फोटो वायरल हो रही है।

वायरल रजिग्नेशन लेटर- India TV Hindi
वायरल रजिग्नेशन लेटर Image Source : SOCIAL MEDIA

हर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए कुछ नियम तय करती है। और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को उन नियमों का पालन करना होता है। जिस तरह नौकरी पर रखने से पहले कंपनी आवदेक का टेस्ट लेती है ठीक उसी तरह कंपनी छोड़ते समय कर्मचारी को अपना इस्तीफा देना होता है। उस इस्तीफे में कर्मचारी कंपनी को छोड़ने का कारण बताता है। आपने अब तक कई लोगों का इस्तीफा देखा होगा जिसमें अलग-अलग कारण या बातें पढ़ी होंगी। मगर अभी जो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। वायरल इस्तीफा पढ़ने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

ऐसा इस्तीफा कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर अभी एक शख्स द्वारा दिया गया इस्तीफा वायरल हो रहा है। शख्स ने उसमें लिखा है, 'मैं निम्न कारण से अपने पोस्ट से रिजाइन करना चाहता हूं- मुझे एक कंपनी से नौकरी मिल गई है और मैं उस जगह जाकर उसे भी ट्राई करना चाहता हूं। लेकिन अगर यह सफल नहीं हुआ तो मैं वापस आऊंगा।' इसके बाद उसने अपने मैनेमेंट और मिस्टर नप्पो का धन्यवाद किया है। आपने कई इस्तीफे देखे होंगे मगर किसी ने अपने वापस आने की बात नहीं कही होगी। इस शख्स ने अपने रजिग्नेशन लेटर में वह लिखा दिया जिस कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर wallstreetoasis नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है और 38 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। पोस्ट देखने के बाद काफी लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई के पास प्लान B है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह आदमी काफी ईमानदार है। तीसरे यूजर ने लिखा- मिस्टर नप्पो भी दंग रह गए होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- मिस्टर नप्पो एक हंटर के साथ इसके ग्रैंड स्वागत का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

विदेशी लड़की के कान की बाली देख महिला को हुई चिंता, उतारने की सलाह देते हुए बताया कारण, देखें Video

चचा की थाली में ही खाना खाने लगा बंदर, अंकल ने फिर जो किया उसे देख तारीफ करने लगे लोग, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।