सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर तरह के वीडियो और फोटो, हर कुछ दिनों में वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं। कभी फालतू बात पर लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो सीधे लोगों के दिल को छूते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताता हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे भंडारे के बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा कि कुछ लोग जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं। उन्हीं लोगों के बीच में बैठे एक अंकल की थाली के सामने एक बंदर आकर बैठ गया है और वो भी अंकल की थाली में खा रहा है। बंदर को ऐसे देख अंकल ने नॉर्मल प्रतिक्रिया दी और वो बंदर के साथ खाते हुए नजर आए। वीडियो में अचानक एक शख्स बंदर की तरफ आता दिखता है जिसे देख बंदर वहां से भागने के लिए तैयार हो जाता है मगर अंकल उस शख्स को रोक लेते हैं और बंदर को फिर से खाने के लिए इशारा करते हैं। अंकल की यह बात लोगों को पसंद आई और वीडियो देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shalu_weightlifter नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बजरंग बली के भंडारे में खुद बजरंग बली ने आकर भोग लगाया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और अगर लाइक्स की बात करें तो वीडियो को 17 लाख 55 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी भावना भी व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा- अंकल ने दर्शकों का दिल चुरा लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अंकल कितने केयरफूल हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हर कोई इतना ब्लेस्ड नहीं होता। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह कितना प्यारा और सुंदर है।
ये भी पढ़ें-
बाइक पर लड़के के पीछे बैठकर लड़की ने कर दी बड़ी गलती, Video में आप खुद देखिए क्या हुआ
शख्स ने अपनी छाती पर बनवाया रतन टाटा का फेस टैटू, Video जमकर हो रहा है वायरल