1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर लड़के के पीछे बैठकर लड़की ने कर दी बड़ी गलती, Video में आप खुद देखिए क्या हुआ

बाइक पर लड़के के पीछे बैठकर लड़की ने कर दी बड़ी गलती, Video में आप खुद देखिए क्या हुआ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 06:14 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर बैठकर एक लड़का स्टंट कर रहा है। इसकी भरपाई उसके पीछे बैठी लड़की को करनी पड़ी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग प्रकार के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। दुनिया में जितनी अतरंगी चीजे होती हैं, उनके वीडियो तो वायरल होते ही हैं। मगर उसके साथ ही लोगों की अजीब हरकत से भरपूर वीडियो भी वायरल होते हैं। कभी अजीब डांस या फिर अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का स्टंट करता हुआ ही नजर आ रहा है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि उसकी भरपाई कैसे पीछे बैठी लड़की को भरना पड़ा।

स्टंट करना पड़ गया भारी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का बाइक पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। वो बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान उस बाइक पर पीछे एक लड़की भी बैठी हुई है। एक पल ऐसा आता जब लड़का बाइक की रफ्तार बढ़ा देता है और बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद लड़का नीचे गिरता है लेकिन वह बच जाता है। मगर लड़की पूरी तरह से नीचे गिर जाती है और उसे चोट लगती है। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChoudharyMahii0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब ये लड़की तो कभी नहीं बैठे किसी की बाइक पर, कितनी चोट लग गई है बेचारी को।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जीवन में कभी बाइक पर सवारी नहीं करेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- निकल गई हवाबाजी। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई में क्या टैलेंट है। चौथे यूजर ने लिखा- हे भगवान कितनी चोट लगी होगी उसे। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई बहुत हैवी ड्राइवर है यार।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने अपनी छाती पर बनवाया रतन टाटा का फेस टैटू, Video जमकर हो रहा है वायरल

Video: ऐसी क्रिएटिविटी को सलाम, रेस्टोरेंट का मेन्यू में लिखे ऐसे आइटम्स कि नाम सुनकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।