1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बटर की जगह ब्रेड पर लगाया घोड़े का गोबर और खा गया शख्स, वायरल हुआ पुनीत सुपरस्टार का यह Video

बटर की जगह ब्रेड पर लगाया घोड़े का गोबर और खा गया शख्स, वायरल हुआ पुनीत सुपरस्टार का यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 15, 2024 01:19 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 01:20 pm IST

पुनीत सुपरस्टार का एक और पागलपन से भरा वीडियो सामने आया है। जिसमें वह घोड़े के गोबर को ब्रेड में लपेटकर खाते नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्रेड में गोबर को लपेटकर खाता पुनीत सुपरस्टार - India TV Hindi
ब्रेड में गोबर को लपेटकर खाता पुनीत सुपरस्टार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद को पार कर दे रहे हैं। पागलपन करते हुए वीडियो बनाना और उसे अपलोड करना क्या कम था, जो अब लोग रील बनाने और वायरल करने के लिए जानवरों के गोबर तक खाने लगे हैं। जी हां, अब इस पागलपन को लेकर क्या कहा जाए, ये हम सबकी समझ से बाहर है। ऐसे लोग अपने वीडियो के जरिए समाज को जो संदेश दे रहे हैं। वह सिर्फ लोगों में विकृत मानसिकता पैदा करने का काम करेगी। 

ब्रेड में लपेटा घोड़े की लीद और खा गया

हाल में ही सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिसमें लोग रील बनाने के लिए गाय का गोबर खाते दिखे। अब गाय के बाद घोड़े का गोबर खाते एक शख्स ने वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि पुनीत सुपरस्टार है। जो एक ब्रेड में घोड़े का लीद लपेट कर उसे खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार घोड़े की पीछे बैठा एक ब्रेड के पैकेट से दो ब्रेड निकालता है और फिर चाकू से घोड़े के लीद को उठाकर ब्रेड पर लगाता है और फिर उस ब्रेड को खा जाता है।  

पुनीत सुपरस्टार के लिए कोई नई बात नहीं

पुनीत सुपरस्टार का घोड़े की लीद को ब्रेड के साथ खाने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उसके इस पागलपन भरी हरकत को देख दंग रह गए। वैसे, पुनीत सुपरस्टार के लिए यह काम करना बिल्कुल भी नई बात नहीं है। वह अक्सर इसी तरह के पागलपन से भरे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। कभी नाले में लोटना तो कभी कचरे में सो जाना। इसी तरह के कंटेंट से पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बार उसने सारी हदों को पार करते हुए ब्रेड में घोड़े के गोबर को लपेट कर खाने का वीडियो बना डाला। पुनीत से पहले भी एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह गाय के गोबर को रोटी में लपेटकर खाते हुए दिखा था।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @SirfDelhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने कमेंट कर हैरानी और घृणा व्यक्त की। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने वीडियो की आलोचना करते हुए इसे सिर्फ और सिर्फ वायरल होने का एक जरिया बताया। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि अब लोग वायरल कंटेंट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

यहां के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं मगरमच्छ, कटने के बाद किलो के भाव बिकता है मांस 

दौड़ते हुए आया तेंदुआ और लोगों पर टूट पड़ा, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।