1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रजनीकांत के गाने पर विदेशी लड़कियों ने साड़ी पहन किया कमाल का डांस, Video देख झूम जाएगा दिल

रजनीकांत के गाने पर विदेशी लड़कियों ने साड़ी पहन किया कमाल का डांस, Video देख झूम जाएगा दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 15, 2024 02:40 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 02:40 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, वीडियो में कुछ विदेशी महिलाओं को सुपर स्टार रजनीकांत के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

बीच चौराहे पर डांस करती हुईं विदेशी महिलाएं- India TV Hindi
बीच चौराहे पर डांस करती हुईं विदेशी महिलाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

डांस करते हुए लड़कियों के वीडियो से पूरा सोशल मीडिया भरा रहता है। लोग इसे खूब देखते हैं और आगे शेयर भी करते हैं। लेकिन लड़कियों के डांस के कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल-ओ-दिमाग़ पर छा जाते हैं। हाल में विदेशी लड़कियों के डांस का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की आंखें चमक उठीं। इन लड़कियों का डांस देख लोगों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। 

विदेशी लड़कियों पर चढ़ा रजनीकांत का खुमार

वीडियो में मलेशिया की कुछ लड़कियां साड़ी पहने बीच चौराहे पर सुपर स्टार रजनीकांत के गाने मैन्सिलायो पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनका यह डांस देख ऐसा लग रहा, मानो रजनीकांत के दीवाने न केवल भारत में है बल्कि विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी महिलाएं भारतीय पारंपरिक साड़ी पहने बीच चौराहे पर एनर्जी से भरा जबरदस्त डांस कर रही हैं।  जिस गाने पर विदेशी युवतियां नाच रही हैं, वह गाना रजनीकांत के फिल्म का है। इस गाने का क्रेज सोशल मीडिया पर काफी दिनों से देखने को मिल रहा है।

विदेशों में भी है रजनीकांत का क्रेज

साउथ सिनेमा के लिए रजनीकांत एक भगवान की तरह हैं। साउथ में कई जगहों पर रजनीकांत के सम्मान में लोगों ने उनका मंदिर भी बनवाया है। लोगों के बीच उनका क्रेज इतना जबरदस्त है कि जब भी उनकी कोई फिल्म थिएटर में लगती है तो कई शहरों में सामूहिक छुट्टियां घोषित कर दी जाती हैं। यहीं क्रेज अब भारत से होते हुए दूसरे देशों में भी पहुंच गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Wiwin Ariantika नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे करीब 60 लाख लोगों ने देखा और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है और डांस कर रही विदेशी लड़कियों पर जमकर अपना प्यार लुटाया है। वहीं, कई अन्य लोगों ने रजनीकांत के क्रेज को लेकर भी कमेंट किया है।   

ये भी पढ़ें:

बटर की जगह ब्रेड पर लगाया घोड़े का गोबर और खा गया शख्स, वायरल हुआ पुनीत सुपरस्टार का यह Video

मौत के मुंह में था भैंसा, चारों तरफ से शेरों ने घेरा, तभी देवदूत बनकर आए हाथी ने पलट दिया सारा खेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।