1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत के मुंह में था भैंसा, चारों तरफ से शेरों ने घेरा, तभी देवदूत बनकर आए हाथी ने पलट दिया सारा खेल

मौत के मुंह में था भैंसा, चारों तरफ से शेरों ने घेरा, तभी देवदूत बनकर आए हाथी ने पलट दिया सारा खेल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 15, 2024 11:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2024 12:19 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक भैंसे का शिकार करते हुए शेरों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक जंगली भैंसे को ढेर सारे शेर मिलकर मारने की कोशिश कर रहे हैं।

शेरों ने भैंसे पर किया हमला- India TV Hindi
शेरों ने भैंसे पर किया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि जंगल की दुनिया बहुत ही बेरहम होती है। प्रकृत के नियमों पर चलने वाली इस दुनिया में हमेशा जीत ताकतवर की ही होती है। हर एक बड़ा जानवर अपने से छोटे जानवर को अपना शिकार बनाता है। इसी राह पर चल रही जंगल की दुनिया से कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल में वाइल्ड लाइफ से जुड़ा एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक शेरों के झुंड ने मिलकर एक अकेले भैंसे पर हमला बोल दिया। लेकिन वीडियो के अंत में पूरा पासा ही उलटा पड़ गया।

जब शेरों के झुंड ने मिलकर एक अकेले भैंसे पर किया हमला

दरअसल, शेरों का एक दल जंगल में शिकार करने के लिए घूम रहा होता है। तभी उन्हें जंगल में घूम रहा एक भैंसा भी नजर आता है। जिसके बाद अपने शिकार को मारने के लिए शेरों ने पूरी प्लानिंग के साथ भैंसे को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-अकेले भैंसे को एक शेर ने पीछे से दबोच रखा है। बाकी के शेर भैंसे के आस-पास मंडरा रहे होते हैं। ताकि, उनका शिकार उनसे बचकर ना भाग पाए। 

भैंसे के लिए देवदूत बनकर आया हाथी

शेरों के चंगुल में फंसे भैंसे ने भी अपने जीने की आस छोड़ दी थी। लेकिन अभी भैंसे की किस्मत में मरना नहीं लिखा था। रहम की भीख मांग रहे भैंसे को शेर मारने ही वाले थे कि तभी एक हाथी इस मामले में आ धमका। जब हाथी ने शेरों द्वारा एक भैंसे को घेरे हुए देखा तो उसने उन शेरों की तरफ गरजना शुरू किया। देवदूत बनकर आए हाथी को देख शेरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और सबने भैंसे को छोड़कर वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। इस तरह से उस भैंसे की जान बच गई और शेर वहां से भाग गए।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @WildTrails.in नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पेज पर जंगल की दुनिया से जुड़े कई और भी वीडियो पोस्ट किए गए हैं। आपको इस पेज पर इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। वीडियो को  खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - जंगल का असली राजा तो हाथी को ही होना चाहिए। दूसरे ने लिखा - एक हाथी ही ऐसा जानवर है जो जंगल में लोकतंत्र की स्थापना कर सकता है। 

ये भी पढ़ें:

यहां के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं मगरमच्छ, कटने के बाद किलो के भाव बिकता है मांस 

दौड़ते हुए आया तेंदुआ और लोगों पर टूट पड़ा, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।