1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी लड़की के कान की बाली देख महिला को हुई चिंता, उतारने की सलाह देते हुए बताया कारण, देखें Video

विदेशी लड़की के कान की बाली देख महिला को हुई चिंता, उतारने की सलाह देते हुए बताया कारण, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 06:51 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी लोग देख रहे हैं। उस वीडियो में एक बुजुर्ग भारतीय महिला को विदेशी लड़की को उसके फायदे की बात बताती हुई नजर आ रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज का जमाना सोशल मीडिया का जमाना है। हर इंसान जिसके पास स्मार्ट फोन है, वो सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन तो है मगर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है वरना अधिकतर किसी ना किसी सोशल मीडिया साइट पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया पर कुछ समय तो बिताते ही होंगे। ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही है। हमेशा की तरह अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक विदेशी लड़की जमीन पर बैठी हुई है। उसके सामने खड़ी एक भारतीय बुजुर्ग महिला उसके कान की बाली को देखती है। उसे देखते ही महिला उसे इयररिंग्स उतारने की सलाह देने लगती है। जब विदेशी लड़की उसे उतारकर महिला को देती है जिसे देख महिला कहती है कि यह बहुत भारी है। इसके बाद महिला इयररिंग्स उतारने के पीछे का कारण बताती है। वो अपने कान दिखाती हो जो कट गए थे। महिला नहीं चाहती थी कि भारी इयररिंग्स के कारण उस लड़की के कान भी वैसे ही कट जाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर saloni_abraham नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमेशा दूसरों के बारे में सोचने वाली आखिरी पीढ़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- गांव के लोग कितने साफ दिल के होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- प्यारा और साधारण इंटरैक्शन। एक अन्य यूजर ने लिखा- अम्मा को उसकी चिंता है।

ये भी पढ़ें-

चचा की थाली में ही खाना खाने लगा बंदर, अंकल ने फिर जो किया उसे देख तारीफ करने लगे लोग, देखें Video

बाइक पर लड़के के पीछे बैठकर लड़की ने कर दी बड़ी गलती, Video में आप खुद देखिए क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।