1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोली की रफ्तार से निकला सांप, एक हाथ से शख्स ने पकड़ा, देखें यह वायरल Video

गोली की रफ्तार से निकला सांप, एक हाथ से शख्स ने पकड़ा, देखें यह वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 08:40 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 08:48 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद आपको हैरानी जरूर होगी। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने एक हाथ से सांप को पकड़ लिया Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया की दुनिया में जाएंगे, आपको हमेशा कोई नया और अनोखा वीडियो या फिर फोटो देखने को मिल ही जाएगी। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर समय बिताते हैं तो फिर आप इस बात को काफी अच्छे से समझते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी फालतू या फिर छोटी बातों पर लड़ने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। खैर अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको होश उड़ा देगा।

शख्स ने सांप को पकड़ा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने हाथों में गल्ब्स को पहना हुआ है और वो ट्रांसफार्मर में एक लकड़ी से कुछ बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। वो जैसे ही एक तरफ लकड़ी डालता है, दूसरी तरफ से सांप छलांग लगाते हुए बाहर निकलता है। इसके तुरंत बाद वह शख्स उस सांप को अपने एक हाथ से हवा में ही पकड़ लेता है। इस दौरान वहां कई लोग वीडियो बना रहे थे जिसमें से एक अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Prahalad_chaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं भाई इस गोला में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोगों कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- बच गए चाचा। तीसरे यूजर ने लिखा- यह उम्मीद से परे था। वहीं एक यूजर ने लिखा- टैलेंट तो है।

ये भी पढ़ें-

सपने में भी नहीं देखा होगा कपड़े धोने का ऐसा तरीका, Video देखकर हर कोई होगा हैरान

यह आदमी तो बड़ा जुगाड़ु हैं, CCTV कैमरे का खोजा ऐसा जुगाड़ जो कर देगा हैरान, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।