1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब टोपीबाज लोग हैं! ट्रिपलिंग करते समय युवकों ने दिखाया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल

गजब टोपीबाज लोग हैं! ट्रिपलिंग करते समय युवकों ने दिखाया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 05:43 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन को लोगों ने अपने मजेदार कमेंट्स से भर दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब क्या वायरल हो जाए या फिर कब फीड पर कौन सा वीडियो आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी सीट के लिए लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़ के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स हेलमेट पहने हुए स्कूटी चलाकर जा रहा है। उसके पीछे एक दूसरा शख्स बैठा हुआ है और बीच में फ्रिज का बॉक्स रखा हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक शख्स जिसने पुलिस की नकली वर्दी पहनी हुई है वो उन्हें देखकर जाने देता है। आगे कुछ दूर जाने के बाद पता चलता है कि बीच में फ्रिज नहीं रखा हुआ है बल्कि उसे बॉक्स के अंदर एक शख्स छिपकर बैठा हुआ है। इस तरह ये लोग स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रहे हैं। मजाकिया तौर पर बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोग देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स हैंडल पर @TechAndCricket नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये असली तकनीक है, ये भारत से बाहर बिल्कुल जानी नहीं चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं भी ट्राई करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब टोपीबाज लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भारतीय जुगाड़ पूरी दुनिया में फेमस है। चौथे यूजर ने लिखा- लोग क्या क्या दिमाग लगा लेते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब जुगाड़ लगाए हैं।

ये भी पढ़ें-

आंटी पर गिर गई पानी की बड़ी वाली टंकी मगर नहीं रोका खाना, Video देख लोग भी ले रहे हैं मौज

"क्या चोर बनेगा रे तू", कपल को लूटने पहुंचा शख्स उल्टा पिटकर लौटा, Video पर लोगों का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।