1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "क्या चोर बनेगा रे तू", कपल को लूटने पहुंचा शख्स उल्टा पिटकर लौटा, Video पर लोगों का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

"क्या चोर बनेगा रे तू", कपल को लूटने पहुंचा शख्स उल्टा पिटकर लौटा, Video पर लोगों का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 14, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 02:33 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कपल को बाइक सवार चोर लूटने की कोशिश में लग गया। लेकिन उसकी यह गलती उस पर बहुत ही भारी पड़ी।

कपल पर हाथ साफ करने की सोचकर चोर ने कर दी गलती - India TV Hindi
कपल पर हाथ साफ करने की सोचकर चोर ने कर दी गलती Image Source : SOCIAL MEDIA

चोर अक्सर चोरी करने के लिए शानदार मौके की तलाश में रहते हैं। सुनसान रास्ता हो या फिर घर, मौका मिलते ही चोर अपना हाथ साफ कर के निकल लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि चोर सुनसान रास्ते में किसी को अकेला पाकर उन पर हमला कर देते हैं और उनके समान लूट लेते हैं। लेकिन चोरी का एक मामला ऐसा भी सामने आया है, जहां एक कपल को लूटने आए चोर का दांव उस पर ही उल्टा पड़ गया। जिसके बाद कपल ने चोर को ही जमकर कूट दिया। इस घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

कपल ने की चोर की जमकर पिटाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी ने मिलकर चोर की जमकर पिटाई की है। वीडियो कहां और कब का है, इसे लेकर अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल सड़क किनारे टहल रहा है। इसी बीच एक बाइक सवार शख्स उनके पास पहुंचता है। बाइक सवार ने सिर पर हेलमेट भी पहना था। अजनबी शख्स को अपने पास आते देख कपल रुक गया। इतने में ही बाइक सवार हथियार निकालने की कोशिश करने लगा। ऐसे में पति उस चोर के इरादों को भांप गया और मौका मिलते ही बाइक सवार चोर पर हमला कर दिया।

वीडियो पर आए लोगों के ऐसे-ऐसे कमेंट्स

पति को चोर पर हमला करता देख पत्नी भी अपने पति का साथ देने लगी। पत्नी ने तो बाइक सवार चोर के ही हेलमेट से उसे ही पीटने लगी। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर चोर की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो पास में ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों इस घटना पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। जहां कई लोगों ने चोर के मजे लेते हुए कमेंट किया कि, "क्या चोर बनेगा रे तू" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इस घटना पर कहा कि इस चोर को यह चोरी जीवन भर याद रहेगी। बेचारे चोर ने गलत जगह पंगा ले लिया।

ये भी पढ़ें:

विदेशों से भी महंगा हुआ गुड़गांव! 75 करोड़ रुपए में मिल रहा फ्लैट, प्रॉपर्टी का रेट सुन चकराया लोगों का सिर

इस साल भी दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध, दीवाली से पहले सरकार ने जारी किया ये आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।