1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह! आंटी जी ने क्या दिमाग लगाया है, Video देखने के बाद आप होने वाले हैं हैरान

वाह! आंटी जी ने क्या दिमाग लगाया है, Video देखने के बाद आप होने वाले हैं हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 02, 2024 02:18 pm IST,  Updated : Oct 02, 2024 02:18 pm IST

घर के काम करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काम करने के लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया है उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हमारे देश के हर मोहल्ले में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका दिमाग जुगाड़ लगाने में काफी तेजी से चलता है। उन लोगों को जैसे ही कोई जरूरत पड़ जाती है, वो अपना जुगाड़ू दिमाग चलाने में देरी नहीं करते हैं और कुछ ही देर में गजब का जुगाड़ खोज निकालते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिला होगा। लेकिन अगर आपने नहीं देखा है तो फिर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे जरूर देख लीजिएगा।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

एक महिला अपने घर के जूठे बर्तनों को मांज कर बैठी हुई है। इसके बाद उन्हें पानी से साफ करने की बारी आती है तो उसने इसके लिए जुगाड़ लगाया। महिला ने पानी के नल से पाइप को जोड़ा और उस पाइक को अपने सिर पर रखते हुए दुपट्टे से बांध लिया। इसके बाद पाइप फिक्स हो गया और पानी चालू करने के बाद एक फिक्स जगह पर पानी आने लगा। इसके बाद महिला ने सभी बर्तनों को एक के बाद एक करके साफ कर लिया। इतना ही नहीं वहीं बैठे-बैठे महिला ने इसी जुगाड़ से कपड़ों को भी धो लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @divyakumaari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महिला है कुछ भी कर सकती है मतलब कुछ भी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये सही तरीका निकाला। दूसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- फनी है बहुत। वहीं एक यूजर ने लिखा- अरे बाबा रे।

ये भी पढ़ें-

I Love You Too बहुत महंगा है! पति से पैसे लूटने के लिए पत्नी ने खोजा नया तरीका, देखें Video

बुढ़ापे में जवान लड़की के साथ डांस करते दिखे अंकल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।