1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक को इन लोगों ने मिनी बस बना दिया है! मोटरसाइकिल पर बैठे लोगों को देख हो जाएंगे हैरान, देखें Video

बाइक को इन लोगों ने मिनी बस बना दिया है! मोटरसाइकिल पर बैठे लोगों को देख हो जाएंगे हैरान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2024 11:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 11:47 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक चलाते हुए कहीं जा रहा है। मगर उस एक बाइक पर इतने लोग बैठा लिए हैं जिन्हें देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
एक बाइक पर सवार दिखे 6 लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में शायद ही कोई आपको मिलेगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहता हो। कोई ज्यादा तो कोई कम समय सोशल मीडिया पर बिताता होगा लेकिन एक्टिव तो रहते ही होंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दोस्त बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हमारे देश में अलग-अलग प्रकार के वाहन चलते हैं और सभी वाहनों को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। अब अगर कोई बाइक चलाता है तो उसे बाइक के नियमों का पालन करना होता है। एक नियम यह है कि एक बाइक पर दो लोग से अधिक नहीं बैठ सकते हैं मगर वायरल वीडियो में तो अलग ही नजारा देखने को मिला। एक शख्स हेलमेट पहनकर तो बाइक चला रहा है मगर उसने बाइक पर अपने अलावा 5 लोगों को बैठा लिया है। इसका मतलब एक बाइक पर कुल 6 लोग सवार हैं। वह खुद पेट्रोल की टंकी पर बैठा हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर splender_000000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाई थोड़ा आगे खड़ा हूं, मुझे भी बैठा लेना। दूसरे यूजर ने लिखा- RTO वाले आपका स्वागत करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- चालान कितने का कट गया भाई बता। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ने हेलमेट लगा रखा है, कोई भी चालान नहीं काट सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- राजस्थान वाले कुछ भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

ट्रैफिक में रुका ऑटो तो सड़क किनारे डांस करने पहुंच गई लड़की, Video जमकर हो रहा है वायरल

गंजी चुड़ैल की फोटो के साथ दिल्ली पुलिस ने दिया जरूरी संदेश, मगर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।