1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन की फ्री सवारी के लिए दो लोगों ने किया खतरनाक जुगाड़, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ट्रेन की फ्री सवारी के लिए दो लोगों ने किया खतरनाक जुगाड़, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2024 07:06 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 07:13 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो में दो लोग ट्रेन की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं मगर ऐसा तरीका कभी नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे की वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लोग झगड़ते नजर आते हैं तो किसी वीडियो में लोगों का गजब का टैलेंट देखने को मिलता है। मगर अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो लोगों का खतरनाक जुगाड़ देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने ट्रेन में लगे साइड बफर को तो देखा ही होगा। जी हां हम उसी साइड बफर की बात कर रहे हैं जिन्हें देखकर बचपन में सभी को लगता था कि ये मैग्नेट हैं जो ट्रेन के डिब्बों को साथ में चिपकाकर रखते हैं। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो लोग उसी साइड बफर पर बैठकर ट्रेन की फ्री सवारी करते हुए नजर आते हैं। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक शख्स उस साइड बफर पर बैठा है मगर जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से जाने लगती है तो नजर आता है कि एक और शख्स साइड बफर पर बैठा हुआ है। यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी ऊपर जिस वायरल वीडियो को देखा उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसको कहते हैं तेजस्वी। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां सभी टैलेंटेड लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत दिमाग लगाया भाई ने। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब का दिमाग है भाई का।

ये भी पढ़ें-

आज से पहले आपने किसी दुल्हन की ऐसी विदाई नहीं देखी होगी, मजेदार Video हुआ वायरल

नर्सरी टीचर्स के ट्रेनिंग का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कुछ इस तरह के किए कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।