1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खचाखच भीड़ से भरी ट्रेन में सोने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

खचाखच भीड़ से भरी ट्रेन में सोने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 03:36 pm IST

एक शख्स ने ट्रेन में सोने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि उसका वीडियो ही वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा जुगाड़ आपने शायद ही कभी देखा होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रेन में सोने के लिए शख्स ने किया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर विजिट करेंगे आपको हर कुछ पोस्ट के बाद ऐसे वीडियो नजर आ जाएंगे जो सोशल मीडिया पर उस समय वायरल हो रहे होते हैं। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी रील बनाने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी एक गजब का जुगाड़ ही देखने को मिला है जो ट्रेन में शख्स ने लगाया है।

सोने के लिए शख्स ने किया जुगाड़

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ट्रेन के अंदर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रेन के अंदर बहुत भीड़ है। जिन लोगों की टिकट कन्फर्म है वो सभी सीट पर सोए हुए हैं और वेटिंग वाले लोगों को जहां जगह मिली, वो वहीं सो गए या फिर एडजस्ट करके बैठ गए हैं। इसी बीच एक शख्स नजर आता है तो जुगाड़ करके सो रहा है। शख्स ने ऊपर वाले दोनों सीटों के बीच में एक चादर को मजबूती से बांध लिया है और उस चादर पर बड़े ही मजे से सो रहा है। उसके इस जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Chalbe__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है, गजब के लोग हैं यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया में बड़ा टैलेंट है, कुछ भी जुगाड़ कर लेते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई कमाल कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- हम भारतीय जन्म से ही जुगाड़ू होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

Muqabla गाने पर आंटी-अंकल ने मचाया धमाल, डांस का Video देख लोगों ने की जमकर तारीफ

असली खतरों के खिलाड़ी तो पाकिस्तान वाले हैं! Video देखकर लोगों ने कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।