1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Muqabla गाने पर आंटी-अंकल ने मचाया धमाल, डांस का Video देख लोगों ने की जमकर तारीफ

Muqabla गाने पर आंटी-अंकल ने मचाया धमाल, डांस का Video देख लोगों ने की जमकर तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 12:44 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक अंकल और आंटी ने धमाल मचाया हुआ है। मुकाबला गाने पर दोनों ने ऐसा गजब का डांस किया जिसे देखने के बाद आप खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। दोनों के डांस का वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
अंकल-आंटी के डांस का वीडियो जमकर हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। और इस बात को वो लोग बखूबी जानते हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज के समय में लोग अपना टैलेंट दिखाते हुए वीडियो बनाते हैं और उसे सीधा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर उनके अंदर वाकई टैलेंट होता है तो फिर आगे का काम इंटरनेट यूजर्स कर देते हैं और उन्हें वायरल कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक बार देखने के बाद आप उस वीडियो को दोबारा जरूर देखेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

डांस ने अंकल-आंटी ने मचाया धमाल

आप सभी ने कभी ना कभी 'मुकाबला' गाना तो सुना ही होगा। अब जिन लोगों ने इस गाने को सुना है उन्होंने इसका डांस वीडियो भी देखा होगा। प्रभु देवा ने इस गाने पर गजब का डांस किया है। अब इस गाने पर एक कपल ने डांस करते हुए वीडियो बनाया और उनका डांस इतना गजब का था कि वीडियो वायरल हो गया। दोनों ने अपने घर की छत पर डांस करते हुए वीडियो बनाया है। वीडियो की शुरुआत में आंटी जी डांस करती है तो वहीं अंकल एक ऐसे शख्स की एक्टिंग करते जिसका मानसिक विकास सही से नहीं हुआ है। लेकिन अगले ही पल अंकल भी डांस करने लगते हैं और फिर क्या था, दोनों ने अपने डांस से आग लगा दी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @prof_desi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Real Dance' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या डांस है, एनर्जी लेवल बहुत हाई है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बवाल डांस का आविष्कार है। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में बहुत अच्छा डांस है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस है।

ये भी पढ़ें-

असली खतरों के खिलाड़ी तो पाकिस्तान वाले हैं! Video देखकर लोगों ने कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करते ही शख्स ने बना लिया नया रिश्ता, अब तस्वीर हो रही है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।