1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली खतरों के खिलाड़ी तो पाकिस्तान वाले हैं! Video देखकर लोगों ने कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

असली खतरों के खिलाड़ी तो पाकिस्तान वाले हैं! Video देखकर लोगों ने कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2024 11:44 am IST,  Updated : Sep 25, 2024 11:44 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को पाकिस्तान का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दुनिया के किसी भी देश का कोई सा भी वीडियो सोशल मीडिया पर कभी भी वायरल हो सकता है। डांस, जुगाड़, टैलेंट से लेकर रील के लिए खतरनाक स्टंट वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर कुछ भी समय बिताते हैं तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपके होश का उड़ना तो तय ही है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए पहले आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

पुरुषों को जब भी शेविंग करानी होती है तो वो सैलून जाते हैं या फिर कुछ लोग घर पर भी शेविंग कर लेते हैं। इसके लिए कुछ रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ लोग ट्रिमर का यूज करते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने सामने बैठे शख्स की मूंछों को ट्रिम कर रहा है लेकिन इसके लिए वो ट्रिमर नहीं बल्कि आयरन कटिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। अगर उसका हाथ हिल जाता और मशीन इधर-उधर हो जाती तो सामने वाले की नाक कट सकती थी मगर उन लोगों में जरा सा भी डर नहीं नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @nikkym143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पाकिस्तान में ऐसे की जाती है शेविंग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बड़े ही खतरों के खिलाड़ी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सावधानी हटी, नाक कटी। तीसरे यूजर ने लिखा- हां ये लोग खतरों के खिलाड़ी हैं, कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली खतरों के खिलाड़ी तो पाकिस्तान वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करते ही शख्स ने बना लिया नया रिश्ता, अब तस्वीर हो रही है वायरल

पार्किंग में कार ढूंढने की जरूरत नहीं, गाड़ी खुद ही आपको खोज लेगी, मस्क ने Video शेयर कर दिखाया कैसे मुमकिन है ये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।