1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी लड़की ने अपने बर्थडे पर क्रेन से लटकते हुए करवाया फोटोशूट, सामने आया BTS Video

पाकिस्तानी लड़की ने अपने बर्थडे पर क्रेन से लटकते हुए करवाया फोटोशूट, सामने आया BTS Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 24, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 07:16 pm IST

पाकिस्तान की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राबिका खान ने अपने 20वें जन्मदिन पर एक खास फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट का BTS Video भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जो अब वायरल हो रहा है।

फोटोशूट करवाती हुई पाकिस्तानी लड़की- India TV Hindi
फोटोशूट करवाती हुई पाकिस्तानी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोगों के लिए उनका बर्थडे इतना खास होता है कि वे अपने हर बर्थडे पर खुद के लिए कुछ खास करते हैं। जैसे कई लोग बाहर छुट्टियां मनाने जाते हैं तो कई लोग किसी फेमस प्लेस पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। हाल में पाकिस्तान की एक लड़की ने भी अपने बर्थडे को कुछ इत तरह खास बनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, लड़की ने अपने 20वें जन्मदिन पर मिड एयर फोटोशूट करवाया।

कैसे हुआ फोटोशूट यहां देखिए

लड़की का नाम राबिका खान है और वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। राबिका के फोटोशूट वाले फोटोज़ इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने इस फोटोशूट का एक BTS Video भी शेयर किया है। वीडियो में 'पंछी बनूं..उड़ती फिरूं मस्त गगन में..' गाना बैकग्राउंड में बज रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिड एयर फोटोशूट के लिए फोटोग्राफर्स ने राबिका को क्रेन के सहारे ऊपर हवा में लटका दिया है। फोटोशूट के दौरान राबिका ने काफी खूबसूरत ऑरेंज गाउन पहन रखा है और उन्हें हुक के सहारे क्रेन पर लटकाया गया है। साथ ही राबिका के गाउन में उनकी आउटफिट से मैचिंग कलर के कई सारे गुब्बारे भी क्रेन में बांधे गए हैं। ये गुब्बारे गैस वाले गुब्बारे हैं। जो हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, राबिका क्रेन से लटकते हुए तरह-तरह से बेहद ही प्यारे पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें गिरने को लेकर थोड़ा डर भी लग रहा है।

लड़की ने शेयर की अपनी तस्वीरें

वीडियो को राबिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @rabeecakhan से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए राबिका ने कैप्शन में लिखा है कि, "यह संघर्ष वास्तविक है। यह बहुत मुश्किल है। शायद मैं बता भी नहीं सकती लेकिन मुझे खुद पर विश्वास और कॉन्फिडेंस रखना था। हर टास्क जो आप करना चाहते हैं वो आसान हो जाएगा और आपको सफलता मिलेगी। अल्लाह पर विश्वास रखो और हर मंजिल आसान होगी।" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 1 करोड़ लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। फोटोशूट के बाद राबिका की फाइनल तस्वीरें बेहद प्यारी आई हैं। वे इन तस्वीरों में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वे गुब्बारे के जरिए हवा में उड़ते हुए नजर आ रही हैं। आपको राबिका का फोटोशूट कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताइए। 

ये भी पढ़ें:

आराम से बैठ सके इसलिए शख्स ने ऑटो में फिट कर दी ऑफिस वाली चेयर, वायरल हुई तस्वीर

भेड़ चाल में चलते दिखा कुत्ते का बच्चा, Video ने बना दिया लोगों का दिन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।