1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आज की रात' गाने पर भाई ने डांस कर स्टेज पर लगा दी आग, Video में लड़के की अदाएं देख लड़कियां भी शरमा गईं

'आज की रात' गाने पर भाई ने डांस कर स्टेज पर लगा दी आग, Video में लड़के की अदाएं देख लड़कियां भी शरमा गईं

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 06, 2024 07:06 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 07:06 pm IST

एक इंजीनियरिंग कॉलेज के लड़के ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा कर रख दिया। वह स्त्री 2 के फेमस गाने 'आज की रात' पर अपनी कमर लचकाते हुए नजर आ रहा है। लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

डांस करता हुआ लड़का- India TV Hindi
डांस करता हुआ लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

फिल्म स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर तो आग लगा ही दी। लेकिन उससे भी ज्यादा इस फिल्म के गाने 'आज की रात मजा हुस्न...' पर तमन्ना भाटिया ने अपने डांस परफॉर्मेंस से लगाई है। तमन्ना इस गाने में इतनी हॉट लगी है कि बरसात के इस मौसम में भी उन्होंने अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में आग लगाकर रख दी। फिल्म और उसके इस गाने ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। तमन्ना का डांस इतना हीट हुआ कि सोशल मीडिया पर लड़कियों ने उनके डांस स्टेप को कॉपी कर खूब रील बनाया। खैर लड़कियों ने इस गाने पर तो रील बनाया ही लेकिन इस मामले में लड़के भी पीछे नहीं रहे। अब इस लड़के को ही देख लीजिए जिसने इस गाने पर डांस कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

लड़के ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर लगा दी आग

लड़के ने अपनी अदाओं से तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही सबको फेल कर के रख दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का लड़कियों के कपड़े में अपने कॉलेज में स्टेज पर अपना डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहा है। जिसे देखने के लिए पूरा कॉलेज जुटा हुआ है। लड़का 'आज की रात...' गाने पर अपनी कमर लचकाते हुए डांस कर रहा है। लड़के का डांस देख कॉलेज के स्टूडेंट्स बांवले हो गए। पूरा ऑडिटोरियम ताली और सीटियों की आवाज से गूंजने लगा। लड़के का साथ देते हुए ऑडियंस बने कॉलेज के अन्य स्टूडेंट्स भी अपनी जगह पर खड़े होकर डांस करने लगे। लड़के ने अकेले ही पूरे कॉलेज में अपने डांस से बवाल मचा दिया।

वीडियो देख लोगों ने कुछ इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bitgorakhpur0525 नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में इस वीडियो को एक इंजीनियरिंग कॉलेज का बताया गया है। वीडियो को अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लगभग 4 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर कमेंट कर कई अन्य लोगों ने लड़के के डांस परफॉर्मेंस का खूब मजा लिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - भाई ये लड़का इस साल का अवार्ड ले गया। दूसरे ने लिखा - हे पार्थ! रथ को यही रोक दो! हम इस मानव का नृत्य देखेंगे। तीसरे ने लिखा - इसे कहते हैं स्टेज पर आग लगाना। चौथे ने लिखा - इंजीनियरिंग कॉलेज में यह सब भी  सिखाया जाता है, ताकि जब किसी की जॉब ना लगे तो कहीं तो कमा-खा लेगा।   

 

ये भी पढ़ें:

Video: बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर फोटो खींचा रहे थे लोग लेकिन इस भाई को पसंद ही नहीं आया बैकग्राउंड

OMG इतनी बड़ी खाट! इसे देख आप भी यहीं बोलेंगे, इस खटिया को नहीं खड़ा कर सकता कोई भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।