1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने डांस और एक्सप्रेशन से बच्ची ने जीता लोगों का दिल, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

अपने डांस और एक्सप्रेशन से बच्ची ने जीता लोगों का दिल, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2024 10:57 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 10:57 am IST

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बच्ची के वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान का आना तय है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्कूल में डांस करती बच्ची का वीडियो हो रहा है वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल हर कोई एक्टिव है। लगभग हर कोई दिन में कुछ समय तो जरूर ही सोशल मीडिया साइट्स पर बीताता है। आप भी ऐसा करते ही होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ाई, रील या फिर अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो तो काफी देखते होंगे। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को पूरा दिन बन जाता है। ऐसे वीडियो अधिकतर छोटे बच्चों के होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मु्स्कान आ जाएगी।

बच्ची के वीडियो ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कई सारे छोटे बच्चे स्कूल के ड्रेस में एक जगह पर मौजूद हैं। सभी के गले में आईडी कार्ड भी लटका हुआ नजर आता है। तभी अचानक एक गाना बजता है जिसकी भाषा शायद आपको भी समझ में नहीं आएगी। मगर गाना के बजते ही सभी बच्चे डांस करने लगते हैं। लेकिन लोगों का ध्यान एक बच्ची ने खींचा जो सेंटर में खड़ी है। बच्ची का डांस और उसके एक्सप्रेशन के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी एक बार उसका वीडियो देखिए जिसे देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @loveraj1133 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गाने का तो पता नहीं पर इसे कहते हैं गाने को पूरा इन्जॉय करना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्श भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- असली मजा ले रहे हैं बच्चे। तीसरे यूजर ने लिखा- कितना क्यूट वीडियो है। चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्यूट डांस है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट में बताया कि यह बच्चे नेपाली गाने पर डांस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

पढ़ाई करते-करते रोने लगा बच्चा, फिर कह दी ऐसी बात कि Video हो गया इंटरनेट पर वायरल

जल्दबाजी के चक्कर में डम्पर के नीचे आई शख्स की बाइक, बाल-बाल बची खुद की जान, देखें खौफनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।