1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पढ़ाई करते-करते रोने लगा बच्चा, फिर कह दी ऐसी बात कि Video हो गया इंटरनेट पर वायरल

पढ़ाई करते-करते रोने लगा बच्चा, फिर कह दी ऐसी बात कि Video हो गया इंटरनेट पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2024 10:35 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 10:35 am IST

एक बच्चे को उसकी मां पढ़ाने बैठी। पढ़ाई करते-करते वो रोने लगा और मम्मी के सामने ऐसी बात कह दी कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल ही हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, किसी को इसका अंदाजा नहीं होता है। आप जब-जब सोशल मीडिया साइट्स विजिट करेंगे आपको हमेशा कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाएगा। किसी वीडियो में नजर आता है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सिर्फ सीट के लिए लोग बुरी तरह से लड़ रहे हैं। तो किसी वीडियो में नजर आता है कि वायरल होने के लिए लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा जुगाड़, टैलेंट, डांस आदि के भी वीडियो खूब वायरल होते हैं। मगर अभी इन सभी वीडियो से हटकर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और अपने बचपन की याद भी आ जाएगी।

बच्चे ने वीडियो में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा अपनी मां के सामने पढ़ने के लिए बैठा है। उसकी मम्मी उसे पढ़ा रही है और पढ़ाई करते हुए वो रोने लगता है। रोते हुए बच्चा कहता है, 'मैं जिंदगी भर पढ़ाई करते-करते बुड्ढा हो जाऊंगा। पागल मम्मा।' इसके बाद बच्चे की मां कहती है, 'तुम बुड्ढा क्यों हो जाओगे, मतलब क ख ग घ लिखने में बुड्ढा हो जाओगे।' इसके बाद बच्चा फिर अपनी बात दोहराता है और कहता है, 'जिंदगी भर पढ़ाई करूंगा बुड्ढा हो जाऊंगा।' बच्चे की इन्हीं बातों के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सही कह रहे हो भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल पढ़ना तो पड़ता ही है पूरी जिंदगी। तीसरे यूजर ने लिखा- अनपढ़ बुड्ढा होने से बेहतर है पढ़ लिखकर बुड्ढा होना।

ये भी पढ़ें-

जल्दबाजी के चक्कर में डम्पर के नीचे आई शख्स की बाइक, बाल-बाल बची खुद की जान, देखें खौफनाक Video

पहले की पराठे की पिटाई और फिर ग्राहक को परोसा, Video देख लोगों ने कुछ यूं दिया अपना रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।