1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों से काम करवाने के लिए मां ने खोजा नायाब तरीका, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

बच्चों से काम करवाने के लिए मां ने खोजा नायाब तरीका, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 18, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 02:44 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको महिला की तारीफ जरूर करेंगे। एक महिला ने अपने बच्चों से काम करवाने के लिए गजब का तरीका खोज निकाला है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ना जाने कितने ही ऐसे वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी रील के लिए अजब-गजब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सीट जैसे छोटी बातों के लिए बुरी तरह लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जैसे जुगाड़, टैलेंट, स्टंट आदि। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक नए तरीके का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान तो हो ही जाएंगे।

महिला ने खोजा नया तरीका

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक बच्ची किचन में जूठे बर्तन धो रही है। दूसरी बच्ची चूल्हे को साफ करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं तीसरी बच्ची किचन में झाड़ू लगा रही है। इस दौरान सभी बच्चे पीछे मुड़कर देखते हुए भी नजर आते हैं। कैमरा जब घूमता है तो नजर आता है कि मां ने इन तीनों के फोन को एक जगह पर रखा हुआ है और एक हाथ में हथौड़ा रखा हुआ है। अपने फोन को बचाने के डर से बच्चे घर के काम कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भगवान ऐसी मां हर पापा की परी को मिले।' खबर लिखे जाने तक काफी लोगों ने वीडियो को देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मां एकदम सही कर रही है पापा की परी के साथ। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा तरीका है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब आया ना मजा। एक अन्य यूजर ने लिखा- नायाब तरीका निकाला है काम निकालने का।

ये भी पढ़ें-

मां का हाथ दबाते-दबाते बेटे ने निकाल ली चूड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार Video

रोटी बनाने की ये निंजा टेक्निक आपको भी नहीं पता होगी, आंटी का Video देख हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।