1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां का हाथ दबाते-दबाते बेटे ने निकाल ली चूड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार Video

मां का हाथ दबाते-दबाते बेटे ने निकाल ली चूड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 18, 2024 12:42 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 12:59 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजाकिया मूड में आ गए और मजेदार कमेंट्स करने लगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते होंगे, वरना लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाता है। दिन भर के कामों से समय निकालने के बाद कुछ समय लोग सोशल मीडिया पर सर्फिंग करते ही हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपको यह तो पता ही होगा कि इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे आप वहां कुछ वायरल वीडियो दिख ही जाएंगे। अभी एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात कर रही हैं। वहीं एक लड़का उस महिला के हाथ दबा रहा है। महिला के हाथ को दबाते-दबाते लड़का उसके हाथ से चूड़ी को निकाल लेता है और अपनी जेब में रखकर वहां से हट जाता है। वीडियो घर के अंदर का है तो ऐसा भी हो सकता है कि मजे के लिए इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया हो। सोशल मीडिया पर भी वीडियो मजाक के अंदाज में ही वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वायरल वीडियो देखा वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। इस मजाकिया वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को रोक नहीं पाएं और मजेदार कमेंट्स करने लगे। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे क्या था ये। दूसरे यूजर ने लिखा- खतरनाक बच्चे। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट तो कूट-कूट के भरा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- नजरे कहीं, निशाना कहीं।

ये भी पढ़ें-

रोटी बनाने की ये निंजा टेक्निक आपको भी नहीं पता होगी, आंटी का Video देख हो जाएंगे दंग

अरे दीदी सच में छोड़ दिया! रील बनाते समय लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।