1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांड का सींग पकड़ा और सड़क पर दिया पटक, Video देख लोगों ने बाहुबली के भल्लाल देव से कर डाली शख्स की तुलना

सांड का सींग पकड़ा और सड़क पर दिया पटक, Video देख लोगों ने बाहुबली के भल्लाल देव से कर डाली शख्स की तुलना

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 16, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 06:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों को बाहुबली फिल्म की याद आ गई।

वायरल वीडियो देख लोगों को याद आई बाहुबली फिल्म- India TV Hindi
वायरल वीडियो देख लोगों को याद आई बाहुबली फिल्म Image Source : SOCIAL MEDIA

बाहुबली मूवी तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म का हर एक सीन लोगों के जेहन में आज भी होगा। इनमें से ही एक आइकॉनिक सीन है, फिल्म में भल्लाल देव की एन्ट्री। यह सीन इतना जबरदस्त है कि लोगों ने इस सीन पर खूब तालियां और सीटियां बजाईं थी। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, भल्लाल देव और सांड के बीच हुई लड़ाई वाले सीन की। जिसमें भल्लाल देव को सांड के साथ लड़ते हुए दिखाया गया था। भल्लाल देव ने अपने बाहुबल के दम पर एक विशालकाय सांड के सींग को पकड़ कर पटक देता है। कुछ ऐसा ही सीन असल जिंदगी में भी देखने को मिला। जहां एक सांड को सड़क पर इसी अंदाज में एक शख्स ने पटक दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

शख्स ने सांड का सींग पकड़कर पटक दिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सड़क पर सांड के साथ जूझते हुए नजर आ रहा है। वह सांड के सींग को पकड़े हुए है और उसे पटकने की कोशिश कर रहा है। तमाम कोशिशों के बाद वह शख्स अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता है और वह सांड को सड़क पर पटक देता है। शख्स की इस हरकत को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। लोग हैरान रह गए कि आखिर एक दुबला-पतला सा आदमी इतने भारी-भरकम सांड को अकेले कैसे पटक दिया। 

वीडियो देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

शख्स के इस वीरता को देखते हुए लोग उसकी तुलना फिल्म बाहुबली के भल्लाल देव से करने लगे। कई लोगों ने तो कमेंट कर यह भी कहा कि भल्लला देवा का वह सीन करने में मूवी वालों ने महंगे ग्राफिक्स और सैकड़ों करोड़ रुपए पानी की तरह बहाएं, ऐसे में इस शख्स को ले जाते एक बार में सांड को पटक कर दिखा देता। कई अन्य लोगों ने बताया कि यह शख्स की ताकत नहीं बल्कि शराब के नशे का पावर है। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और शख्स की तुलना भल्लाल देव से की। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

सेफ्टी के लिए ऐसी जगह बांधी रस्सी जिसे देख आपके उड़ जाएंगे होश, Video हो रहा है वायरल

लड़की को देखने के चक्कर में बैरिकेड में भिड़ गई शख्स की स्कूटी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।