हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना जाने कितने ही वीडियो अप्लोड किए जाते हैं। मगर वो सभी वीडियो वायरल नहीं हो पाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ वही वीडियो वायरल होते हैं जो या तो अटपटे से होते हैं या फिर बहुत ही कमाल के होते हैं। आप सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ समय तो बिताते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी अब तक खूब वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
जब भी कोई किसी ऐसी जगह पर काम करता है जहां से नीचे गिरने का डर होता है तो वो आदमी अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लेता है। अधिकतर लोग अपनी कमर में रस्सी बांध लेते हैं जिसे या तो कोई पकड़ता है या फिर किसी दूसरी जगह पर बांध दिया जाता है। मगर एक शख्स ने सेफ्टी के लिए रस्सी को ऐसी जगह बांधा जिसकी आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स छज्जे पर काम कर रहा है और उसने अपने गले में रस्सी को बांधा हुआ है और छत पर खड़े एक शख्स ने उसे पकड़ा हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस इतना सेफ्टी चाहिए लाइफ में, गिर के तो बच ही जाएगा रस्सी से कैसे बचेगा?' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सेफ्टी बहुत ज्यादा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे दिमाग वाले कहां से आते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे हत्या कहेंगे या आत्महत्या कहेंगे? एक अन्य यूजर ने लिखा- हे भगवान इनकी बुद्धि क्या घास चरने गई हुई है।
ये भी पढ़ें-
लड़की को देखने के चक्कर में बैरिकेड में भिड़ गई शख्स की स्कूटी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
पार्टी में खाना खाते शख्स ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल, लोग बोले- 'टैलेंट की कमी नहीं है'