1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्विमिंग पूल पर स्टंट मार रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे; देखें Video

स्विमिंग पूल पर स्टंट मार रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे; देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2024 09:06 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 09:06 am IST

एक आदमी स्विमिंग पूल पर स्टंट मारता है मगर उसके साथ ऐसी घटना घटती है जिसके बाद शायद ही वो दोबारा कभी स्टंट मारने के बारे में सोचेगा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टंट करने के चक्कर में शख्स के साथ हो गया हादसा Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंटबाजी करना काफी पसंद होता है। उन्हें जहां देखो कोई ना कोई स्टंट करते हुए नजर आ ही जाते हैं। जो काम आसानी से हो सकता है, उसे भी स्टंट करते हुए पूरा करना उन्हें पसंद होता है। मगर कभी-कभी यही स्टंट करना उन्हें भारी पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें यह नजर आया है कि स्टंट करने के चक्कर में लोगों को कैसे-कैसे चोट लगी है। अगर आपने उन वीडियो को नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे स्टंट करना कभी-कभी खुद के लिए नुकसानदायक साबित हो जाता है।

स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसे एक छोटे से स्विमिंग पूल के पास रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और पूल के किनारे पर खड़ा है। मगर वो स्टंट करने के कारण पूल के विपरीत दिशा में अपने चेहरा किए हुए है। उसकी रिकॉर्डिंग चालू होने के बाद वो 'बैक फ्लिप' मारते हुए पूल में जाने की तैयारी करता है। इसके बाद वो बैक फ्लिप मारता है मगर उसका यह स्टंट गलत हो जाता है। शख्स पूल और फ्लोर के बीच में बची जगह में जा फंसता है। इस स्टंट में उसे काफी चोट लगी होगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर americasgotnotalent नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 66 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इससे भी बुरा हो सकता था। दूसरे यूजर ने लिखा- यह किस्मत वाला है, काफी किस्मत वाला। तीसरे यूजर ने लिखा- चलो कम से कम इसे बैक फ्लिप मारना तो आता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- काफी बुरा हुआ इसके साथ।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर भरे पानी के बीच शराब की दुकान पर पहुंचे दो बुजुर्ग , Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

ढोल पर बैठकर डांस करना चाहता था शख्स, मगर अब कभी नहीं रखेगा ऐसी चाह, Video देखकर पता चलेगा 'क्यों'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।