आज की नई पीढ़ी में कई लड़के और लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें स्टंट करना और देखना काफी पसंद होता है। ये लोग खतरनाक स्टंट को कूल समझते हैं और इसी कारण अधिकतर लोग बाइक या फिर कार के साथ खतरनाक स्टंट करते हैं। जो लोग स्टंट करने में माहिर होते हैं वो तो सफल हो जाते हैं मगर ज्यादातर लोगों को स्टंट के दौरान चोट लग जाती है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उनकी क्लास भी लगाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टंट के दौरान एक छोटी सी घटना हो जाती है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का स्पोर्ट्स बाइक चला रहा है। उसी बाइक पर पीछे एक लड़की भी बैठी हुई है। बाइक को चलाते हुए शख्स अचानक स्टंट करता है और बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाता है। इस दौरान पीछे बैठी लड़की झटके से पीठे वाले टायर पर गिर जाती है और टायर के घूमने के कारण वह बाइक की सीट और पहिए के बीच में बचे स्पेस में जाकर फंस जाती है। इसके तुरंत बाद लड़का बाइक को रोकता है और लड़की बाहर निकलती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'निब्बी के साथ एवरेज छपरी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये हरकतें जो लोग करते हैं वही दूसरो को भी मारते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये बाइक और उनका मालिक दोनों ही छपरी लगते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- और उड़ाओ बाइक, यही होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेचारी कहां अटक गई।
ये भी पढ़ें-
पाजामे का ऐसा इस्तेमाल तो आपने भी नहीं किया होगा, Video में दिखा सबसे अनोखा जुगाड़
सड़क पर शख्स ने ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया, Video आपके भी उड़ा देगा होश