1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूट्यूबर स्पीड की तरह खतरनाक स्टंट करना आदमी को पड़ा भारी, Video आपके उड़ा देगा होश

यूट्यूबर स्पीड की तरह खतरनाक स्टंट करना आदमी को पड़ा भारी, Video आपके उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 23, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 05:42 pm IST

एक शख्स ने दौड़ती कार से ऊपर से उछलने का फैसला किया। मगर उछाल ज्यादा ना होने के कारण उसे हादसे का शिकार होना पड़ा है।

Screen Grab- India TV Hindi
गाड़ी के साथ स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो खतरनाक स्टंट करके लोगों की नजरों में कूल बनना चाहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कोई चलती बाइक पर खड़ा हो जाता है तो कोई ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़कर ट्रेन के साथ प्लेटफॉर्म पर दौड़ता है। इसके अलावा भी स्टंट के कई वीडियो वायरल हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यूट्यूबर स्पीड ने दौड़ती स्पोर्ट्स कार के साथ खतरनाक स्टंट किया है। उसने तो वह स्टंट पूरा कर लिया लेकिन एक शख्स ने उसे कॉपी करने की सोची और उसे उसका नतीजा भुगतना पड़ा है।

स्टंट करना पड़ गया भारी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स पूरी तैयारी के साथ दौड़ता हुआ आगे बढ़ता है। वहीं सामने से एक कार दौड़ती हुई उसके तरफ आती है। उसे सही समय पर सही उछाल मारनी थी और नीचे आने से पहले कार वहां से गुजर जाती है। मगर शख्स उतना ऊंचा नहीं उछल पाया जिसमें से कार गुजरती और वह कार से जोर से टकराता है। इसके बाद वह उछलते हुए सड़क पर गिर जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TechAndCricket नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये समझ नहीं आ रहा ये करने की जरूरत क्या थी।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब नहीं करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह क्या चाह रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- ये फेमस यूट्यूबर स्पीड की तरह बनना चाह रहा था। चौथे यूजर ने लिखा- हे भगवान यह काफी डरावना था। वहीं एक यूजर ने लिखा- मुंह कैसे टूटेगा जब तक ऐसी हरकत नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें-

सांड के डर से ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए गांव के कई लोग, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

स्कूटी पर जाती बच्ची ने कैमरा देखकर दिए प्यारे पोज, वायरल Video जीत लेगा आपका दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।