1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांड के डर से ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए गांव के कई लोग, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

सांड के डर से ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए गांव के कई लोग, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 23, 2024 04:44 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 04:44 pm IST

एक गांव का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से जो वीडियो अनोखे और अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो होंगे ही और वहां पर आप भी ऐसे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

बिजली से ज्यादा सांड का डर है

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को देखने के बाद हंसी जरूर आएगी। दरअसल गांव में अचानक कुछ लोग ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए हैं। लोगों ने ऐसा दो सांड के डर से किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो सांड उसी ट्रांसफार्मर के पास घूम रहे हैं और लोग डर के मारे उस ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़े हुए हैं। वहीं कुछ लोग और भी नजर आ रहे हैं जो कुछ दूरी पर खड़े हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसी को कहते हैं जिंदगी की तलाश में मौत के कितने पास आ गए। इलेक्ट्रिसिटी का कोई डर नहीं है डर तो सिर्फ सांढ से है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लाइट फोन करके कटवा दिया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- और इस समय बिजली आ जाती तो? तीसरे यूजर ने लिखा- अगर लाइट आ गई तो ये सारे काले कौए बन जाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा- गजब है भाई जी, यहां तो उल्टी गंगा बह रही है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर जाती बच्ची ने कैमरा देखकर दिए प्यारे पोज, वायरल Video जीत लेगा आपका दिल

Video: मेट्रो में सीट को लेकर हुई मारपीट, क्राइम ब्रांच का अफसर बता लड़ने वाले युवक को कार में अपने साथ ले गया शख्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।