1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में गड्ढा खोदकर शख्स ने किया होश उड़ा देने वाला काम, Video हो रहा है वायरल

घर में गड्ढा खोदकर शख्स ने किया होश उड़ा देने वाला काम, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2024 04:42 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 04:42 pm IST

एक शख्स ने अपने घर में गड्ढा खोदकर कुछ ऐसा काम किया जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
वीडियो वायरल करने के लिए शख्स ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें से कुछ वीडियो अपने कंटेंट के कारण वायरल भी होते हैं। वहीं कुछ वीडियो इसलिए भी वायरल हो जाते हैं क्योंकि उसमें नजर आने वाले लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हुए दिखते हैं। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो आपके फीड पर भी ऐसे कई वीडियो आते होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा काम करता है भाई!

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने घर में एक गड्ढा खोदा हुआ है। वह उसके पास बैठा हुआ है। वहीं एक आदमी और एक महिला उसके अगल-बगल में हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं। शख्स गड्ढे सें मिट्टी निकालने के बाद एक कपड़े को अपने मुंह पर बांधता है। इसके बाद वह उस गड्ढे में अपनी आधी बॉडी को करते हुए लेट जाता है। ऐसा होने के बाद दूसरा शख्स और महिला उसके ऊपर मिट्टी को अच्छे से डाल देते हैं। मिट्टी में आधा दबने के बाद वह शख्स अपने पैरों को हिलाता नजर आता है तो वहीं अन्य दो लोग फिर से अपने हाथ को जोड़कर बैठ जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gaitondu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या मजबूरी रही होगी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या, अलग ही नशे कर रखे हैं इन्होंने। दूसरे यूजर ने लिखा- इंटरनेट ने पागल कर दिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- लाइक्स नहीं आ रहे होंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसा करना बेवकूफी है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी खतरनाक चेतावनी आपने कभी पढ़ी है क्या? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट

खतरों की खिलाड़ी निकली आंटी, जान हथेली पर रखकर खिड़की का शीशा साफ करते दिखी महिला, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।