सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रोलिंग के दौरान आपके सामने कई तरह के वीडियो और पोस्ट आते हैं। हर वीडियो और पोस्ट अलग-अलग होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। कोई वीडियो या पोस्ट लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देता है तो किसी पोस्ट को देखने के बाद लोग शख्स की तारीफ करने लगते हैं। वहीं कभी-कभी वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल पोस्ट में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसी चेतावनी कौन देता है?
अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में पान और गुटखा खाने वालों के लिए एक चेतावनी लिखी है जो आपने पहले कभी नहीं पढ़ी होगी। शख्स ने लिखा है, 'आप कैमरे की नजर में हैं। कृपया पान/गुटके की थूक ना फेंके अन्यथा पकड़े जाने पर वापिस चाटनी होगी और चाटने की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली जाएगी। और पेंट का खर्च भी वसूला जाएगा, सावधान रहें। थूक कर चाटने से बचें।' यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी खतरनाक चेतावनी कौन देता है बई।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 47 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- फिर भी लोग नहीं मानते। दूसरे यूजर ने लिखा- खतरनाक चेतावनी है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारे गुटखा खाने वाले। एक अन्य यूजर ने लिखा- हे भगवान, अब तो कोई नहीं थूकेगा।
ये भी पढ़ें-
खतरों की खिलाड़ी निकली आंटी, जान हथेली पर रखकर खिड़की का शीशा साफ करते दिखी महिला, Video हुआ वायरल
बीच सड़क पर हुई पटका-पटकी, नशे में चूर दो शराबियों का लड़ते हुए Video हुआ वायरल