1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोको पायलट से अब तक ऐसी बात किसी ने नहीं कही होगी, Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप

लोको पायलट से अब तक ऐसी बात किसी ने नहीं कही होगी, Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 05:41 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 05:41 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने ऐसी बात कही है कि उसे सुनने के बाद लोग भी मजे लेने लगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जब भी कोई ट्रेन से कहीं का सफर करने जाता है तो उसके दोस्त या परिजन उसे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आते ही है। इसके बाद वो तब तक साथ में रहते हैं जब तक ट्रेन में वह शख्स बैठ नहीं जाता है और ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना नहीं हो जाती है। इस दौरान लोग खूब सारी बाते करते हैं। जब ट्रेन रवाना होने वाली होती है तो सफर करने वाले शख्स को कई सारी हिदायतें भी दी जाती है लेकिन क्या कभी किसी ने लोको पायलट को कोई हिदायत दी है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी प्लेटफॉर्म का है। प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन रुकी हुई है। एक शख्स अपने फोन में रिकॉर्डिंग करते हुए लोको पायलट के पास जाता है और उसे हेलो करते हुए उसका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इसके बाद वह कहता है, 'सर मेरा बेटा बैठा हुआ, ट्रेन आराम से चलाइएगा।' यह सुनते ही लोको पायलट अपना चेहरा सामने की तरफ कर लेता है। वीडियो काफी मजेदार है और इसी लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Putkuuu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सर मेरा बेटा बैठा हुआ है, ट्रेन आराम से चलाइएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- सर का मूड खराब कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- सही है फिर ट्रेन को 110 से नहीं 40 की स्पीड से चलानी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं इस दुनिया में। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज तो गाड़ी फूल स्पीड चलेगी।

ये भी पढ़ें-

लड़के को मिला चैलेंज तो बीच सड़क पर लगा नहाने, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक सेंकड की देरी और शख्स को भुगतना पड़ा नतीजा, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।