1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक सेंकड की देरी और शख्स को भुगतना पड़ा नतीजा, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

एक सेंकड की देरी और शख्स को भुगतना पड़ा नतीजा, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 03:53 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि बाइक के साथ खतरनाक स्टंट करने का नतीजा कैसा हो सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर रील डालने के चक्कर में आजकल लोग एक से बढ़कर एक खतरनाक स्ंटट कर रहे हैं। कोई ऊंची बिल्डिंग से लटककर वीडियो बनाता है तो कोई ट्रेन के साथ खतरनाक स्टंट करता है। इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें नजर आता है कि लोग बाइक और कार के साथ खतरनाक स्टंट करते दिखते हैं। इस तरह का स्टंट करना जीवन के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। यह बात कुछ वायरल वीडियो में नजर भी आती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आपका हैरान होना तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का अपनी बाइक चलाते हुए आगे जा रहा है। उस बाइक के सामने एक दूसरा लड़का खड़ा है। उसे बाइक के पहुंचने से पहले कूदना था मगर वह एक सेकंड से देर हो गया और बाइक उसके पैर के ऊपर से गुजर जाती है। इसके बाद वह जमीन पर अपने पैर को पकड़े लेटा नजर आता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टांग टूटे तो टूटे पर सस्ताग्राम पर रील बनना ना छूटे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हो गया नास पैर का। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत हाथ पैर मुंह तुड़वा चुके हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी टूटे पर ये नहीं रूकेंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा- रील तो कईयों को ले डूबा है।

ये भी पढ़ें-

भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर लेकर शराब खरीदने पहुंचा युवक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हाथ में माइक लिए छोटी बच्ची ने लिया गाय का इंटरव्यू, सोशल मीडिया पर यह प्यारा सा Video हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।