1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ में माइक लिए छोटी बच्ची ने लिया गाय का इंटरव्यू, सोशल मीडिया पर यह प्यारा सा Video हो रहा वायरल

हाथ में माइक लिए छोटी बच्ची ने लिया गाय का इंटरव्यू, सोशल मीडिया पर यह प्यारा सा Video हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 12, 2024 02:20 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 02:20 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक क्यूट सी बच्ची अपने हाथों में माइक लिए गाय का इंटरव्यू कर रही है।

गाय का इंटरव्यू लेती बच्ची- India TV Hindi
गाय का इंटरव्यू लेती बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो काफी इमोशनल होते हैं तो कुछ बहुत ही मजेदार। कई बार कुछ वीडियोज़ ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं जिसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची माइक लेकर एक गाय का इंटरव्यू करती हुई दिख रही है। इंटरव्यू के दौरान गाय भी लड़की को अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्ची ने लिया गाय का इंटरव्यू

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची माइक लिए एक गाय के पास खड़ी है। पहले तो वह बच्ची माइक पर गाय की तरह आवाज निकालती है फिर वह अपने क्षेत्रीय भाषा में गाय के लिए कुछ कहते हुए नजर आती है। फिर वह बच्ची माइक को गाय के मुंह की ओर कर देती है। इसके ठीक बाद गाय भी अपनी आवाज निकालने लगती है। वीडियो देखने से ऐसा मालूम पड़ता है जैसे गाय ने बच्ची के सवाल का जवाब दिया हो।   

लोगों ने बच्ची को बताया एक शानदार रिपोर्टर

प्यारी सी बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pubity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह, यह बच्ची तो बहुत ही टैलेंटेड लग रही है। ये आगे चलकर जरूर एक अच्छी रिपोर्टर बनेगी। दूसरे ने लिखा- बहुत ही प्यारा मोमेंट है भाई। तीसरे ने लिखा- गाय का इंटरव्यू... हा हा हा... यह एक ऐतहासिक पल है। 

ये भी पढ़ें:

दाढ़ी पर हाथ फेरा, चश्मा ठीक कर शरमाई, PM मोदी को दादा जी समझकर उनके साथ खेलने लगी बच्ची, लोगों के दिल को छू गया यह Video

मोर को पकाकर खा गया शख्स, Youtube पर बनाने की रेसिपी भी शेयर की, Video वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।