1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दाढ़ी पर हाथ फेरा, चश्मा ठीक कर शरमाई, PM मोदी को दादा जी समझकर उनके साथ खेलने लगी बच्ची, लोगों के दिल को छू गया यह Video

दाढ़ी पर हाथ फेरा, चश्मा ठीक कर शरमाई, PM मोदी को दादा जी समझकर उनके साथ खेलने लगी बच्ची, लोगों के दिल को छू गया यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 12, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 12:23 pm IST

10 जून को पीएम मोदी वायनाड के दौरे पर थे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और आपदा की मार झेल रहे पीड़ितों से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राहत शिविर में एक प्यारी सी बच्ची मिली। जिसे उन्होंने खूब दुलार और प्यार दिया। बच्ची भी मोदी जी को अपने दादा जी समझकर उनके साथ खेलने लगी।

पीएम मोदी के साथ बच्ची- India TV Hindi
पीएम मोदी के साथ बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी को खास लगाव है। कई बार यह देखा भी गया है कि प्रधानमंत्री अक्सर छोटे बच्चों को दुलारते और उन पर अपना प्यार लुटाते हैं। कभी-कभी तो पीएम को भीड़ के बीच भी बच्चों के पास जाकर उन्हें लाड-प्यार करते हुए देखा गया है। कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर से पीएम मोदी के हाल में किए वायनाड दौरे के दौरान देखने को मिला। जहां एक बच्ची पीएम मोदी को अपने दादा जी की तरह समझकर उनके साथ खेलने लगी। शायद इस प्यारी सी बच्ची को यह नहीं पता होगा कि जिस शख्स के साथ वह अठखेलियां कर रही है, वह दुनिया के सबसे बड़े और मजबूत लोकतंत्र वाले देश भारत का प्रधानमंत्री है। खैर बच्ची को क्या ही मालूम होगा। यह उम्र ही ऐसी है। उस बच्ची को तो पीएम मोदी में ही अपने दादा जी नजर आ गए होंगे। उसे यहीं लग रहा होगा कि यहीं मेरे दादा जी है। बच्ची को अपने साथ खेलते देख पीएम मोदी भी उसे दुलारने और उसके साथ खेलने लगे।

लोगों का दिन बना देगा यह वीडियो

इस सुंदर से पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी प्यारी सी बच्ची से प्रधानमंत्री जी मिलते हुए दिख रहे हैं। पहले तो वह बच्ची से हाथ मिलाते हैं, फिर वे उस बच्ची को प्यार से अपने पास बुलाते हैं। जिसके बाद बच्ची उन्हें अपने दादा जी की तरह उनके गालों पर अपना हाथ फेरती है। उनके गालों को दबाती है फिर उनके दाढ़ी में हाथ फेरते हुए उनके साथ अठखेलियां करती है। इस दौरान बच्ची मोदी जी का चश्मा ठीक करते हुए शरमा जाती है। बच्ची पर पीएम मोदी भी अपना प्यार लुटाते दिख रहे हैं। उन्होंने बच्ची के सिर पर अपना हाथ रखा और उसे आशिर्वाद भी दिया। वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया।

आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे पीएम

बता दें कि, पीएम मोदी बीते शनिवार को वायनाड दौरे पर थे। उन्होंने बीते दिन हुए प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इलाकों का दौरा किया साथ ही आपदा की मार झेल रहे पीड़ितों से भी मुलाकात की। इसी दौरान राहत शिविर में यह बच्ची उन्हें मिली। जब पीएम मोदी इस बच्ची से मिले तो उसने प्रधानमंत्री को ऐसे गले लगाया जैसे पीएम मोदी ही उसके दादा जी हैं। मोदी जी ने भी बच्ची को खूब दुलारा और अपना प्यार दिया।

ये भी पढ़ें:

IIT पास आउट शख्स ने Tinder पर शेयर किया अपना अकेडमिक अचिवमेंट्स, लोग बोले - क्या फायदा, लड़की अभी भी खोज रहा तू...

लहंगा, चोली और हेलमेट पहने शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया डांस, वायरल Video पर देख भड़के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।