1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के को मिला चैलेंज तो बीच सड़क पर लगा नहाने, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लड़के को मिला चैलेंज तो बीच सड़क पर लगा नहाने, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 05:04 pm IST

एक शख्स ने बीच सड़क पर ऐसा काम किया जिसके बारे में किसी ने शायद ही कभी सोचा होगा। सड़क पर नहाते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
चैलेंज मिलने के बाद सड़क पर नहाया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिनभर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करते कपल का वीडियो वायरल हो जाता है। कभी दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल होता है जिसमें लोग सीट के लिए लड़ते नजर आते हैं। इस तरह तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अजीब हरकत करते नजर आ रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है की लड़का सिर्फ शॉर्ट्स पहने सड़क पर खड़ा है। उसके पास पानी भरा बाल्टी और मग है। सड़क पर वह लोगों के सामने ही नहाने लगता है। वहां से गुजरते लोग उसे देख रहे हैं मगर उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह सड़क पर  सभी के सामने नहाकर स्कूटी पर बैठकर वहां से चला जाता है। वीडियो में एक कमेंट कुछ देर के लिए नजर आता है जिसमें लिखा है, 'भाई हिम्मत है तो पब्लिक में नहाकर दिखाओ।' इसका मतलब उसे किसी ने चैलेंज दिया था जिसके बाद उसने ऐसा काम किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lappusachin295 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और चैलेंज है तो कमेंट करो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका पुलिस ढंग से इलाज कब करेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- हिम्मत की दात देनी पड़ेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- चैलेंज पूरा किया इसको गोल्ड मेडल से नवाजा जाए।

ये भी पढ़ें-

एक सेंकड की देरी और शख्स को भुगतना पड़ा नतीजा, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर लेकर शराब खरीदने पहुंचा युवक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।