1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूली बच्चों से जब पूछे गए मामूली से सवाल, ऐसे-ऐसे मिले जवाब कि सुनकर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

स्कूली बच्चों से जब पूछे गए मामूली से सवाल, ऐसे-ऐसे मिले जवाब कि सुनकर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 10, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Aug 10, 2024 06:00 pm IST

कुछ स्कूली छात्रों से उनके पढ़ाई का अंदाजा लगाने के लिए एक शख्स ने उनसे कुछ सवाल पूछे। जिसका जवाब उन छात्रों ने ऐसा दिया कि सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्रों से सवाल करता शख्स- India TV Hindi
छात्रों से सवाल करता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी स्कूली बच्चों का ज्ञान चेक करने के लिए लोग उनसे राह चलते भी सवाल कर लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने कुछ स्कूली बच्चों की पढ़ाई का अंदाजा लगाने के लिए उन्हें रोककर कुछ सवाल पूछ लिए। लेकिन उन स्कूली बच्चों ने सवालों के जो जवाब दिए, उन्हें सुनकर आपकी हंसी कंट्रोल से बाहर हो जाएगी। वीडियो देख आपको भी इन स्कूली बच्चों के पढ़ाई का अंदाजा लग जाएगा।

जब स्कूली छात्रों से पूछे गए ये सवाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुछ स्कूली बच्चों को रास्ते में रोककर उनसे कुछ सवाल कर रहा है। सबसे पहले वह एक बच्चे से पूछता है कि, "महात्मा गांधी को गोली किसने मारी थी?" इस सवाल के जवाब में बच्चा बोलता है कि माहत्मा गांधी को गोली सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मारी थी। इसके बाद वह एक अन्य छात्र के पास जाता है और उससे सवाल करता है- "ये बताइए कि, 'जय जवान, जय किसान' का मतलब क्या होता है?" छात्र इस सवाल का जवाब देते हुए कहता है कि, "इसका मतलब यह होता है कि किसान हमेशा जवान रहे।" छात्रों के ऐसे जवाब सुनकर लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

छात्रों का जवाब सुनकर लोगों ने लगाए ठहाके

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा जैसे ये वीडियो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बनाया गया हो। वीडियो में दिख रहे छात्रों से वह शख्स स्वतंत्रता दिवस से ही संबंधित सवाल कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर छात्रों के ज्ञान पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन छात्रों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और ना ही इन्हें किसान माफ करेंगे। दूसरे ने लिखा- कौन से स्कूल के छात्र हैं ये? तीसरे ने लिखा- गांधी जी को गोली मारने वाला नाथूराम गोडसे इन छात्रों के जवाब सुनकर किसी कोने में हंस रहा होगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @__khalnayak___vishal नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 76 लाख लोगों ने देखा और 8 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

आंखों पर काला चश्मा पहने ईंट भट्टे पर काम करते नजर आई राजस्थानी बहू, Video देख हट नहीं रही लोगों की नजरें

खौलते तेल में हाथ डालकर समोसा छानते दिखा दुकानदार, फिर उसी तेल से चेहरा भी धो लिया, Video देख हैरान रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।