1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंखों पर काला चश्मा पहने ईंट भट्टे पर काम करते नजर आई राजस्थानी बहू, Video देख हट नहीं रही लोगों की नजरें

आंखों पर काला चश्मा पहने ईंट भट्टे पर काम करते नजर आई राजस्थानी बहू, Video देख हट नहीं रही लोगों की नजरें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 10, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Aug 10, 2024 05:24 pm IST

वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही वायरल होने की होड़ में एक राजस्थानी बहू ने ईंट भट्टे पर काम करते हुए अपना वीडियो बनवाया है और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

काम करते हुए वीडियो बनवाती राजस्थानी बहू- India TV Hindi
काम करते हुए वीडियो बनवाती राजस्थानी बहू Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पैसा कमाने का एक अच्छा खासा जरिया है। यहां से पैसे कमाने के लिए लोगों को अपने पोस्ट्स पर यूजर्स को लाना पड़ता है और यह तभी होता है, जब उनका कोई पोस्ट वायरल होता है। इस मामले में महिलाएं कहीं से भी कम नहीं हैं। वायरल होने के लिए लोग ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं कि लोग उनके पोस्ट्स को देखने पर मजबूर हो जाते हैं। हाल में वायरल होने के लिए एक राजस्थानी बहू ने भी कुछ ऐसा ही रास्ता अपनाया है। अब इस राजस्थानी बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की नजरें इस राजस्थानी बहू से हट ही नहीं रही है।

ईंट उठाते नजर आई बहू

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रही राजस्थानी बहू एक मॉडर्न लड़की की तरह लग रही है। जिसने आंखों पर काला चश्मा लगाया है, हाथों में चूड़ा पहना है और फुल मेकअप में ईंट भट्टे पर काम करते हुए नजर आ रही है। वह ईंटों को कतार से सेट कर रही है। वहीं, वीडयो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का पॉपुलर गाना 'कितना हसीन चेहरा' बज रहा है। इस नई-नवेली बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मॉडर्न भाभी ने देसी अंदाज में काफी स्टाइलिश लुक रखा है। ऐसे में उनका ईंट भट्टे पर काम करना लोगों को यह बात पची नहीं। हालांकि लोगों का यह मानना है कि महिला सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए इस तरह के रील बना रही है। 

राजस्थानी बहू के चेहरे से नहीं हट रही लोगों की नजर

वीडियो में देख रही इस राजस्थानी बहू का नाम मीनू राज है। जो देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। इस राजस्थानी बहू की स्माइल इतनी प्यारी है कि लोग उस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और उसकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं। बहू के इस वीडियो को महिला ने अपने ही इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई है।  

ये भी पढ़ें:

खौलते तेल में हाथ डालकर समोसा छानते दिखा दुकानदार, फिर उसी तेल से चेहरा भी धो लिया, Video देख हैरान रह गए लोग

खिलौने से खेलने की उम्र में कार चलाते दिखे शरारती बच्चे, मस्ती का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।