1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खौलते तेल में हाथ डालकर समोसा छानते दिखा दुकानदार, फिर उसी तेल से चेहरा भी धो लिया, Video देख हैरान रह गए लोग

खौलते तेल में हाथ डालकर समोसा छानते दिखा दुकानदार, फिर उसी तेल से चेहरा भी धो लिया, Video देख हैरान रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 10, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Aug 10, 2024 04:38 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खौलते हुए तेल में हाथ डालकर समोसा छानते हुए नजर आ रहा है।

खौलते तेल में हाथ डालकर समोसा छानते हुए शख्स- India TV Hindi
खौलते तेल में हाथ डालकर समोसा छानते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

आपके शहर में भी चाट-समोसे की दुकानें होंगी। लेकिन पूरे शहर कोई एक-दो समोसे वाले ही फेमस होते हैं। किसी के यहां का टेस्ट उसे स्पेशल बनाता है तो किसी के बनाने का तरीका। ऐसे ही एक समोसे वाले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां शख्स के समोसे बनाने के तरीके को देख लोग हैरान रह गए। शख्स के इस टैलेंट को आप भी देखिए।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अपनी दुकान पर समोसा बनाता नजर आ रहा है। कड़ाही में तेल खौल रहा है और उसके अंदर छानने के लिए समोसे डाले गए हैं। इसके बाद शख्स अपनी जगह से उठता है और खौलते हुए तेल की कड़ाही में अपना हाथ डालकर उन समोसों को पलटता है। फिर वह एक ढक्कन से गर्म तेल को निकालता है और उसे चुल्लू में लेकर उसी तेल से हाथ धोता है फिर वह उसी तेल से अपने चेहरे को भी धो लेता है। इसके बाद वह वापस अपनी जगह पर बैठ जाता है।

लोगों ने वीडियो देख कुछ इस तरह किया रिएक्ट

इससे पहले आपने ऐसे और भी लोगों के बारे में पढ़ा या सुना होगा या फिर उनके वीडियो भी देखे होंगे। जहां लोग खौलते तेल में हाथ से पकवान छानते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_love_school_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही साथ बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जिनमें से ज्यादातर लोगों ने शख्स को नर्क में तेल की कड़ाही में तले जाने वाली बात से टेंशन फ्री बताया। लोगों का कहना है कि ये कितना भी पाप कर ले, इसे नर्क में तेल में तलेंगे तो भी कुछ नहीं होगा। वहीं, कई लोगों ने कहा कि यमराज को इसे गर्म तेल में डालने के अलावा कुछ और ही सोचना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें:

खिलौने से खेलने की उम्र में कार चलाते दिखे शरारती बच्चे, मस्ती का Video हुआ वायरल

Street Food की जमकर तारीफ कर रहा था फूड ब्लॉगर, पीछे जो नजारा दिखा उसे देख लोग बोले- तो ये है जायके का असली सीक्रेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।