1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बस्ता छोड़ शाहरुख खान का पोज मार रहा था बच्चा, मम्मी ने देखते ही लगा दी क्लास

Video: बस्ता छोड़ शाहरुख खान का पोज मार रहा था बच्चा, मम्मी ने देखते ही लगा दी क्लास

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 09, 2024 11:46 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 11:46 pm IST

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। वीडियो को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्टिव होंगे और आप भी इन वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कोई वीडियो हैरान कर देने वाला होता है तो किसी वीडियो को देखने के बाद लोग अपना सिर पीटने लगते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ है। मगर अचानक वो अपने बैग को पीठ से उतारकर नीचे रख देता है और अभिनेता शाहरुख खान का फेमस पोज मारने लगता है। तभी पीछे से उसकी मम्मी उसे यह सब करते हुए देख लेती है। यह देखते ही उसकी मम्मी अपना चप्पल निकालती है और उसकी तरफ बढ़ने लगती है। लड़के को इस बात का आइडिया नहीं था कि उसकी मम्मी आ रही है। लड़के की मां आते ही उसे एक चप्पल मारती है जिसके बाद वह पोज भूल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @JeetN25 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पट्ट से हेडशॉट।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाई को आशीर्वाद मिल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- सारा टशन मां ने एक ही चप्पल से निकाल दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है मां तो मां होती है। चौथे यूजर ने लिखा- मां है कुछ भी कर सकती है। एक यूजर ने लिखा- बहुत शाहरुख खान बन रहा था।

ये भी पढ़ें-

ऐसा पतंगबाज आपने देखा है कभी? ट्रेन से पतंग उड़ाते शख्स का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Video: राजा की तरह शख्स ने स्टेज पर मारी एंट्री, मगर अगले ही पल में बदल दिए जज्बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।